Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

मां ने ही लुटवाई अस्मत 14 साल की बेटी को संग लेकर गई होटल

2,085

मां ने ही लुटवाई अस्मत: 14 साल की बेटी को संग लेकर गई होटल, जिसे अंकल बताकर मिलवाया उसी से करवाई जबरन दरिंदगी

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र इलाके में 14 साल की नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसकी मां और उसके एक जानकार युवक पर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता का आरोप है कि मां ने एक होटल में लेजाकर अपने जानकार युवक से दुष्कर्म करवाया। इस दौरान मां ने भी आरोपी युवक का साथ दिया। अगस्त माह से यह सिलसिला जनवरी तक चलता रहा। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। हिम्मत दिखाकर पीड़िता ने अपने दादा को सारी बात बताई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़िता की मां से पूछताछ कर जांच कर रही है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता परिवार के साथ न्यू अशोक नगर इलाके में रहती है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि उसकी मां का टीवी से जुड़ा कुछ काम है।

कई बार उसकी मां उसे रात के समय शूटिंग के लिए ले जाती थी। पिछले साल रक्षा बंधन पर उसकी मां उसे गाजीपुर स्थित एक बड़े होटले में ले गई। शाम के समय उसकी मां ने उसे अपने एक जानकार युवक से मिलवाया। मां ने बेटी से कहा कि यह उसके अंकल हैं। रात को आरोपी मां और पीड़िता के साथ उसी कमरे में रुक गया। आरोप है कि उस युवक ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान मां ने उसकी मदद की।
विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि यह सिलसिला कई माह चला। मां की मौजूदगी में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने बाकी परिजनों को सारी बात बताई, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस किशोरी की मां से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading