Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

सरकार यात्रा में जितने रोडे डाले, यात्रा उतनी ही मजबूती से बढ़ेगीः भूपेंद्र

15

सरकार यात्रा में जितने रोडे डाले, यात्रा उतनी ही मजबूती से बढ़ेगीः भूपेंद्र

सरकारी बाधा डालने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार को चेतावनी

पिछले 8 साल में भाजपा सरकार ने फरीदाबाद को बदहाल किया

भूपेंद्र हुड्डा बोले ज्यादातर उद्योग यहां फरीदाबाद से पलायन कर रहे

भाजपा सरकार के घोटाले-भ्रष्टाचार से त्रस्त हरियाणा की जनता

जब से यात्रा शुरु हुई घबराई भाजपा द्वारा चौतरफा हमला शुरु

फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम ।   
 राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा फिरोजपुर झिरका नूंह सोहना होते हुए तीसरे दिन फरीदाबाद में प्रवेश कर गयी। ज्यों-ज्यों यात्रा आगे बढ़ती जा रही है, त्यों-त्यों भारी भीड़ इस यात्रा में उमड़ती जा रही है। तमाम सरकारी बाधाओं व अवरोधों के बावजूद आज भी बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही यात्रा के साथ चले। सड़कें पूरी तरह लोगों से भरी रहीं। इसके अलावा पूरे यात्रा मार्ग के दोनो तरफ लोग अपने घरों की छतों, खिड़कियों से भी यात्रा का स्वागत कर रहे थे। हरियाणा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिये।  भारत जोड़ो यात्रा में सरकारी बाधा डालने से नाराज भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा भाजपा सरकार भारत जोड़ो यात्रा में जितनी रुकावट डालेगी ये यात्रा उतनी ही मजबूती से आगे बढ़ेगी। उधर सांसद दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा में यात्रा को सफल बनाने के लिये एक साथ कई मोर्चों पर काम कर रहे हैं।

नोटबंदी ने छोटे उद्योगों की कमर तोड़ दी
यात्रा खेरली लाला से शुरू होकर सिरोही, आलमपुर, धौज, पाखल पहुंची जहां दिन का ठहराव हुआ, इसके बाद पाली चौक से शुरू होकर चुंगी नंबर 17, पुलिया नंबर 3, दशहरा ग्राउन्ड, बी.के. चौक, नीलम चौक, मथुरा रोड होते हुए बड़खल मोड (ओल्ड फरीदाबाद) पहुंची । इससे पहले राहुल गांधी ने फरीदाबाद में 30 एमएसएमई से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान उद्यमियों ने राहुल गांधी को बताया कि नोटबंदी ने छोटे उद्योगों की कमर तोड़ दी, लाखों लोग बेरोजगार हो गये और उद्यमियों को भारी संकट का सामना करना पड़ा है। यही कारण है कि आज हरियाणा में भीषण बेरोजगारी है और प्रदेश का युवा रोजगार के लिये दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है। हमने फरीदाबाद को मेट्रो से जोड़ा। लेकिन भाजपा सरकार ने पिछले 8 साल में फरीदाबाद को बदहाल कर दिया। यहां निवेश व बड़ी परियोजनाएं लाना तो दूर, सरकार यहां की सड़कों की मरम्मत तक नहीं करा पायी। आज यहां से उद्योग पलायन कर रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा आम लोगों की यात्रा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा आम लोगों की यात्रा है। हरियाणा में घोटाले और भ्रष्टाचार की सरकार चल रही है। अपनी नीतियों से बीजेपी-जेजेपी ने हर बार रोजगार को नष्ट करने का काम किया। हरियाणा में 32 बार पर्चे लीक हुए, एचपीएससी-एचएसएससी में रंगे हाथ करोड़ों रुपयों की रिश्वत ली गई और घोटाले हुए। पूरी तरह से यहां कानून व्यवस्था ठप हो गई। इसलिए इस सरकार से छुटकारा पाने के लिए, इतनी भीषण सर्दी में भी भारी मात्रा में लोग आ रहे हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से आक्रोशित हरियाणा की जनता लगातार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ रही है। आज देश के हालात बिगड़ रहे हैं। देश में धार्मिक उन्माद पैदा किया जा रहा है। हरियाणा में पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है उसका मुख्य कारण खाली पड़े सरकारी पदों के अलावा नोटबंदी है। जिसके कारण उद्योग-धंधे चौपट हो गये, एमएसएमई बंद होने से लाखों लोगों का रोजगार छिन गया। एचपीएससी, एचएसएससी में नौकरियां बेची गयी। हरियाणा में दर्जनों घोटाले हुए। लोगों में भाजपा सरकार के प्रति भारी गुस्सा है जो यात्रा में उमड़ रहे जनसैलाब के रूप में देखा जा सकता है।  हरियाणा कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि कल भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करेगी जो बदरपुर बार्डर, मोहन स्टेट, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, आश्रम चौक, हजरत निजामुद्दीन, इंडिया गेट सर्किल, तिलक ब्रिज, दिल्ली गेट होते हुए लाल किला पहुंचेगी। यहां से राहुल गांधी व भारत यात्री राजघाट, वीर भूमि, शक्ति स्थल आदि समाधियों पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद यात्रा विश्राम घोषित किया गया है, जो 2 जनवरी तक रहेगा और 3 जनवरी से यात्रा पुनः शुरु होगी जो उत्तर प्रदेश के बाद पुनः हरियाणा में प्रवेश करेगी।

देश के दिहाड़ी मजदूर आत्महत्या कर रहे
उन्होंने कहा कि भाजपा ने बहुत प्रयास किया कि भारत जोड़ो यात्रा को नजरअंदाज किया जाए लेकिन वह ऐसा नहीं कर पायी। ये यात्रा देश के सवालों को लेकर चल रही है। हाल ही में आयी रिपोर्ट बताती है कि देश के दिहाड़ी मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं। बेरोजगारी, भर्ती घोटालों से नौजवानों के सपने टूट रहे हैं इसलिये अब किसान के साथ साथ नौजवान भी आत्महत्या को मजबूर हैं। किसान, जवान, मजदूर, महिलाए,ं व्यापारी, कर्मचारी हर वर्ग इसमें शामिल है। ये देश की यात्रा बन चुकी है, इसलिये भाजपा घबरा रही है। दूसरा हमला यात्रा को बदनाम करके किया गया। कभी जूता, फीता, टीशर्ट का मुद्दा उठाया गया। तीसरा हमला भाजपा के डर्टी ट्रिक डिपार्टमेंट के जरिये नकली व फर्जी वीडियो बनाकर दुष्प्रचार किया गया। चौथा हमला राहुल गांधी गुरुद्वारे, चर्च, मस्जिद जाने तक तो कोई दिक्कत नहीं होती लेकिन जैसे ही मंदिर जाते हैं भाजपा में बेचौनी बढ़ जाती है।

फरीदाबाद में 200 करोड़ का घोटाला
इस दौरान फरीदाबाद एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने फरीदाबाद की समस्याएं बताते हुए कहा कि फरीदाबाद कहने को स्मार्ट सिटी है, लेकिन जरा सी बारिश हो जाती है तो मिलिट्री और पुलिस बुलानी पड़ती है। फरीदाबाद में 200 करोड़ का घोटाला हुआ है और जांच के नाम पर लीपा-पोती की जा रही है। नीरज शर्मा ने कोरोना की आड़ में यात्रा रोकने की भाजपा की कोशिशों पर तंज कसा कि ‘‘कौवों के कोसने से ढोर नहीं मरा करते।’’ यात्रा चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि आज सुबह 4 बजे से फरीदाबाद में ब्लैक आउट कर दिया गया ताकि लोग यात्रा में न पहुंच सकें। लेकिन सबने देखा कि भारी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। यात्रा को रोकने की भाजपाई कोशिशें कामयाब नहीं होंगी। उन्होंने रामायण की चौपाई से अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि
रावनु रथी बिरथ रघुबीरा। देखि बिभीषन भयउ अधीरा।
अधिक प्रीति मन भा संदेहा। बंदि चरन कह सहित सनेहा ।।
नाथ न रथ नहि तन पद त्राना। केहि बिधि जितब बीर बलवाना।
सुनहु सखा कह कृपानिधाना। जेहिं जय होइ सो स्यंदन आना ।।
सौरज धीरज तेहि रथ चाका। सत्य सील दृढ़ ध्वजा पताका।
बल बिबेक दम परहित घोरे। छमा कृपा समता रजु जोरे।।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading