जांच की आंच शीघ्र पहुंचने वाली है केजरीवाल के घर
जांच की आंच शीघ्र पहुंचने वाली है केजरीवाल के घर
‼️ AAP की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों ने एक ही दिन इस्तीफा दे दिया है। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के अचानक इस्तीफों ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। सिसोदिया दिल्ली के डिप्टी CM थे तो जैन स्वास्थ्य मंत्री। दोनों मंत्री जेल में हैं। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग भी उठने लगी है। BJP और कांग्रेस दोनों के इस मसले पर सुर बिल्कुल एक से हैं। दोनों विपक्षी दलों ने नैतिक आधार पर CM से इस्तीफा देने को कहा है। उनका कहना है कि जांच की आंच जल्द ही केजरीवाल के घर तक पहुंचने वाली है। रविवार शाम को CBI ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। आबकारी नीति 2021-22 में भ्रष्टाचार को लेकर सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले में AAP के कई और नेता भी जांच के घेरे में हैं। कुछ सलाखों के पीछे भी हैं। इनमें विजय नायर शामिल हैं। पिछले साल सीबीआई ने नायर को गिरफ्तार किया था। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहले से ही सत्येंद्र जैन जेल में हैं। उन पर ED ने केस दर्ज किया हुआ है।
Comments are closed.