हांसी / दूल्हा और दुल्हन पक्ष भिड़े, बारात बैरंग लौटी; लड़के वालों के दहेज मांगने पर हंगामा
हांसी में रात को एक शादी समारोह में दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। यहां दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई। झगड़े में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया।
दुल्हन पक्ष का आरोप है दूल्हे पक्ष ने फेरों के समय दहेज मांगा। जबकि दूल्हे पक्ष का कहना है कि दहेज जैसी कोई बात नहीं थी। बारात नाचते गाते हुए लेट हो गई और दुल्हन के भाई ने बाहर से कुछ लड़कों को बुलाकर हमला किया।
Comments are closed.