Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

सरकार ग्रामीण आबादी के जीवन में सुधार करने के प्रति दृढ़ प्रतिज्ञ : डिप्टी सीएम चौटाला             

15

सरकार ग्रामीण आबादी के जीवन में सुधार करने के प्रति दृढ़ प्रतिज्ञ : डिप्टी सीएम चौटाला                                                                                            पारदर्शिता के लिए विभिन्न प्रकार की 600 सरकारी सेवाएं की गई  ऑनलाइन

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पाटोदी ग्रामीण इलाके का किया तूफानी दौरा 

दुष्यंत चौटाला ने पटौदी क्षेत्र में विभिन्न गांव में सुनी जनसमस्याएं                                                                                                                        गांवो में दी जा रही सुविधाओं को और सशक्त किया किया जा रहा                                                                                                                       फतह सिंह उजाला                                        पटौदी, 19 जुलाई। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणावासियों को सरकारी सेवाओं व सुविधाओं का लाभ पारदर्शी तरीक़े से देने के लिए करीब 600 सेवाओं को पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया गया है। हरियाणा सरकार ग्रामीण आबादी के लिए जीवन सुगमता में और सुधार करने के प्रति दृढ़ है। प्रदेश के गांवो में विकास कार्यों को नई गति प्रदान करते हुए वहां दी जा रही सुविधाओं को और सशक्त किया किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने बुधवार को गुरूग्राम जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस दौरान उन्होंने जन समस्याएं भी सुनी।                                                

 दुष्यंत चौटाला ने पटौदी क्षेत्र  के गांव पथरेड़ी सहित अन्य गांवों में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार नेे प्रदेश के ग्रामीण हलकों की फिरनी को पक्का करने व गांवो में शमशान भूमि में चार दीवारी, टीन शेड व पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा रूरल डवलपमेन्ट फण्ड में करीब 800 व 400 करोड़ का प्रावधान किया है। इसी प्रकार गांवो में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने व मौजूदा इंफ्रा में सुधार करने के लिए प्रदेश का प्रत्येक गांव का सर्वे कराकर जहां क्लीनिक है वहां पीएचसी, जहां पीएचसी वहां सीएचसी व जहां सीएचसी है वहां 50 बेड का अस्पताल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई का रही हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गांवो में सामाजिक कार्यों के लिए जगह का ना होना भी एक बड़ी समस्या रही है। ऐसे में सरकार द्वारा गांवो में सामुदायिक भवन बनाने की योजना को भी धरातल पर क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी गांव जहां एक से तीन एकड़ भूमि उपलब्ध है वह ग्राम पंचायत ग्राम सभा से रेजोल्यूशन पास करवाकर व जमीन के सिजरे व नक्शे को ग्राम सचिव व पटवारी से सत्यापित करवाकर उसका प्रपोजल सरकार को भेज सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार को अभी तक करीब 1100 ऐसे आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें से 800 पर काम शुरू हो चुका है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अमृत सरोवर योजना के तहत अभी तक कुल 800 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।                            

 चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के कल्याण हेतु बनाई गई नीतियों को निरंतर धरातल पर उतारा जा रहा है। विकास की इस महत्वपूर्ण यात्रा में हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश है जहां 48 घण्टो के भीतर किसानों को उनकी फसल बेचने की राशि का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार गेहूं के सीजन में करीब 13 हजार करोड़ की राशि तय समय मे किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में परिवार पहचान पत्र जैसी महत्वपूर्ण सेवा के माध्यम से लोगों को घर बैठे ही विभिन्न सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ऐसा पहला राज्य है जिसमे गरीबी रेखा के लिए निर्धारित आय सीमा को 1 लाख 20 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार किया है। पीपीपी की सुविधा लागू होने से अब पेंशन अथवा पीला राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नही है।                                             

दुष्यंत चौटाला ने ई लाइब्रेरी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में अभी तक कुल एक हजार ई लाइब्रेरी का निर्माण करवाया का चुका है। जिसका सीधा लाभ हमारी प्रदेश की युवा शक्ति को मिल रहा है।  उप मुख्यमंत्री ने बुधवार को पटौदी विधानसभा में 10  स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संगठन की गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए। विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उपमुख्यमंत्री का गांव पथरेड़ी, राठीवास, खोड़, बलेवा तथा खण्डेवला में पहुंचने पर फूलमालाओं व पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद की अध्यक्ष दिपाली चौधरी, जेजेपी के गुरुग्राम जिला अध्यक्ष श्योचंद यादव, जेजेपी के शहरी निकाय के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि राज राणा, पटौदी के पूर्व  विधायक गंगाराम, पूर्व जिला पार्षद दीपचंद, नरेश सहरावत, कृष्ण गाडोली, जिला पार्षद नवीन जून, राठीवास के पूर्व सरपंच महेश राठी व सरपंच मोतीराम, राजेश बलेवा, बलेवा के सरपंच रतन लाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading