Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

लड़की ने झूठ बोलकर दरोगा से रचाई शादी, बहू मास्टरनी नहीं निकली तो रिंकी-पिंकी समेत 12 पर एफआईआर

17

गाजियाबाद में एक विवाह ऐसा भी : लड़की ने झूठ बोलकर दरोगा से रचाई शादी, बहू मास्टरनी नहीं निकली तो रिंकी-पिंकी समेत 12 पर एफआईआर –

गाज़ियाबाद : शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बहू के बीएड पास नहीं होने पर मायके पक्ष के 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले एक दरोगा की शादी हुई थी। शादी से पहले लड़की पक्ष ने लड़की के बीएड किए होने का दावा किया था, लेकिन शादी के बाद दरोगा को पता चला कि उसकी पत्नी ने बीएड नहीं किया है। इसी वजह से दरोगा के पिता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लड़की पक्ष में बहू समेत उसके 12 परिवार के सदस्यों में धोखाधडी का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप अब बहू के परिवार वाले उनको झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

पुलिस को शिकायत देते हुए श्रीपाल सिंह ने बताया कि वह सेक्टर 23 संजयनगर में परिवार के साथ रहते है। उनका एक बेटा है जो सीआईएसएफ में नौकरी करता है कुछ दिन पहले उसकी शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे थे। उनको अपने बेटे के लिए एक बीएड डिग्री धारक लड़की चाहिए थी। उनका बेटा केंद्र में नौकरी करता है, लड़की भी उनके साथ नौकरी कर सके।

बागपत के गांव फुलेरा निवासी महिपाल और पवन नवंबर 2021 में उनके पास आए और अपनी बेटी की रिश्ते की बात उनसे की। जब उन्होंने बीएड पास लड़की की इच्छा जताई तो महिपाल ने बताया की उनकी बेटी प्रियंका बीएड की ही पढ़ाई कर रही है। जिसके बाद दिसंबर में लड़की को देखने के बाद रिश्ता तय हो गया। बीते 21 अप्रैल 2022 को शादी हो गयी। सच तब सामने आया जब शादी के कुछ दिन बाद शिक्षक की भारती की नौकरी निकली तो उनके बेटे ने प्रियंका से बीएड के के कागजात मांगे तो आरोप है कि इस पर उसके परिवार वाले दस्तावेज गुम हो जाने का बहाना बनाने लगे। आरोप है कि तरह-तरह की बात बनाकर उन्हें गुमराह करने की कोशिश भी करने लगे। झूठ को छुपाने के लिए प्रियंका ने नौकरी करने से भी इनकार कर दिया और बीएड की पढ़ाई नहीं करने की बात कही। 27 जुलाई को प्रियंका ने फोन करके अपने परिजनों को बुला लिया। आरोप है कि सभी लोग घर से सारे जेवर और सामान चुराकर ले गए। तभी से प्रियंका अपने मायके में रह रही है।

पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया

इस संबंध में श्रीपाल सिंह ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन इस पर लड़की के परिवार वाले उल्टा लड़के पक्ष में आरोप लगा रहे है। जिसके चलते कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट का सहारा लेकर महिपाल, गीता, प्रियंका और पवन, सुमित, रिंकी, पिंकी विपिन, हेमा के खिलाफ मधुबन बापूधाम थाने में केस कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading