दिल्ली पहुंचा सूडान से सुरक्षित निकाले गये 360 भारतीयों का पहला जत्था
दिल्ली पहुंचा सूडान से सुरक्षित निकाले गये 360 भारतीयों का पहला जत्था
नईदिल्ली। सूडान में जारी हिंसा के बीच ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने का काम जोर-शोर से जारी है। बुधवार को जेद्दा एयरपोर्ट से 360 भारतीय नागरिकों के दल ने नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी। भारतीयों का यह पहला जत्था दिल्ली पहुंच चुका है। आपको बता दें कि भारत ने अपने तीन हजार भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। इसे अंजाम देने के लिए नौ सेना का दूसरा जहाज आईएनएस तेग भी सूडान के तट पर पहुंच गया है। इसके अलावा सूडान में 72 घंटे के युद्ध विराम के दौरान वहां फंसे भारतीय नागरिकों को आवश्यक राहत सामग्री भी पहुंचाई गई।
ऑपरेशन कावेरी
इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में बताया कि ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान में फंसे 278 भारतीयों का पहला जत्था आईएनएस सुमेधा से जेद्दा के लिए रवाना हो गया जेद्दा से भारतीय नागरिकों को भारतीय वायु सेना के विमानों से देश लाया जाएगा उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कावेरी के तहत और भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए अधिकारियों के साथ आईएनएस तेग जरूरी राहत सामाग्री के साथ सूडान तट के दूतावास कैंप कार्यालय पर पहुंच गया है।
मौजूदा स्थिति
उधर, विदेश राज्यमंत्री मुरलीधरन भी वहां पहुंच गये हैं। उन्होंने कहा कि भारतीयों को निकालने के लिए सूडान और जेद्दा में जरूरी तैयारी की गई है। जेद्दा पहुंचने पर उन्होंने यहां स्थापित नियंत्रण कक्ष का दौरा किया। सूडान में पिछले 12 दिनों से सेना और पैरामिलिट्री समूह के बीच भयंकर युद्ध में अबतक चार सौ लोगों की मौत हो चुकी है। सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए भारत के प्रयास से सेना और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच 72 घंटे के युद्ध विराम पर सहमति बनी है
Comments are closed.