Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

धर्म प्रेमियों का गढ़ है धर्म नगरी गुरुग्राम: नवीन गोयल

25

धर्म प्रेमियों का गढ़ है धर्म नगरी गुरुग्राम: नवीन गोयल
-पटेल नगर में एकादशी के उपलक्ष्य में लगाया भंडारा

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। एकादशी के उपलक्ष्य में यहां पटेल नगर के शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इससे एक दिन पूर्व मीठे पानी की छबील भी लगाई गई। भंडारे में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ गगन गोयल, बाली पंडित, विजय वर्मा भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर पटेल नगर सुधीर मंडल के प्रधान दीपचंद, मंदिर संरक्षक नित्यानंद गोयल, मंदिर के प्रधान राजकुमार गुप्ता, उप-प्रधान मनीष सैनी, महासचिव मुलेश चंद शर्मा, पूर्व प्रधान मुकेश वर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष सतीश चंद रस्तोगी, पूर्व प्रधान करण सिंह, पूर्व महामंत्री दीपचंद, शीतला मंडल उपाध्यक्ष निर्मला देवी, किसान मोर्चा भाजपा से योगेश भीडवाल, जवाहर सिंह, संजय कौशिक, रिटायर एसडीओ अमर सिंह, मुकेश शर्मा डूंडाहेड़ा, संजय बोहरा सदर बाजार, सेक्टर-15 बिजली बोर्ड के कर्मचारी, रेडक्रॉस व सिविल डिफेंस से सदस्य मौजूद रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि नवीन गोयल ने कहा कि गुरुग्राम का दूसरा नाम धर्म नगरी भी लिया जा सकता है। क्योंकि यहां पर रोजाना कोई ना कोई धर्म का काम होता है। कहीं भागवत कथा, कहीं जागरण, कहीं भंडारे रोजाना होते हैं। मां शीतला की इस धरती पर धर्म प्रेमियों की कोई कमी नहीं है। अनेकों धार्मिक संस्थाएं गुरुग्राम शहर को भक्तिमय रखती हैं। उन्होंने कहा कि धर्म हम सबको जोड़ता है तोडऩा नहीं। हमें अपने धर्म के प्रति सदा सकारात्मक रहना चाहिए। धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। हम सब अपने धर्म के कारण ही एकता के सूत्र में रहते हैं। श्री गोयल ने कहा कि गुरुग्राम गुरू द्रोण की भी नगरी है। यहां उन्होंने कौरवों-पांडवों को शिक्षा दी। इसलिए यह धरती आज के समय में भी हम सबको बहुत कुछ सीख भी देती है। गुरुग्राम में देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोग आकर रह रहे हैं। गुरुग्राम सबको अपने में समाया है। ऐसे शहर में रहना हम सबके लिए गर्व और गौरव की बात है। हमें शहर में अमन-शांति भी बनाए रखनी है।    

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading