मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के विभागों की अदला-बदली की
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के विभागों की अदला-बदली की
-चेतन सिंह जौड़ा माजरा लोक संपर्क विभाग के मंत्री बने
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया। इस फेरबदल में अर्बन एंड हाउसिंग डिपार्टमेंट अब मुख्यमंत्री खुद देखेंगे, जबकि लोक संपर्क विभाग चेतन सिंह जौड़ामाजरा को दे दिया गया। इस फेरबदल में अमन अरोड़ा से दो महकमे वापस लेकर उन्हें बदले में प्रशासनिक सुधार महकमा दिया गया। प्रशासनिक सुधार महकमा अब तक मीत हेयर के पास था, लेकिन अब उन्हें यह महकमा वापस ले लिया गया। अमन अरोड़ा के पास अब कुल चार विभागों की जिम्मेदारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने चेतन सिंह जौड़ामाजरा से फूड प्रोसेसिंग महकमा वापस लेते हुए इसे लालजीत सिंह भुल्लर को सौंप दिया। भगवंत मान कैबिनेट में अभी भी मंत्रियों के तीन पद खाली है। पंजाब में सवा 2 महीने में दूसरी बार मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। इससे पहले 7 जनवरी 2023 को तत्कालीन कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी के इस्तीफे के बाद मंत्रियों के महकमों में फेरबदल किया गया था।
Comments are closed.