Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

वेलेंटाइन डे पर सिग्नेचर ब्रिज से किशोरी ने लगाई यमुना में छलांग, गोताखोरों ने सकुशल बचाया

27

वेलेंटाइन डे पर सिग्नेचर ब्रिज से किशोरी ने लगाई यमुना में छलांग, गोताखोरों ने सकुशल बचाया

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से मंगलवार को 17 वर्षीय किशोरी ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो पास में मौजूद गोताखोर तुरंत यमुना में कूद गए। कुछ ही देर बाद किशोरी को पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया। किशोरी बहुत बुरी तरह डरी हुई थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा है। परिजनों को सूचना देकर पुलिस उनसे पूछताछ कर उसके कूदने की वजह पता करने का प्रयास कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे सिग्नेचर ब्रिज पर संदिग्ध हालत एक किशोरी पानी में कूद गई। अमूमन ब्रिज पर लोग रुककर नजारा लेते हैं। लोगों ने लड़की को पानी में कूदते हुए देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। यमुना किनारे मौजूद गोताखोरों ने किसी के कूदने की आवाज सुनी तो वह तुरंत यमुना में कूद गए।

इस बीच किसी ने पुलिस को खबर दे दी। पुलिस व बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार मौके पर पहुंचे। सात गोताखोरों की टीम ने किशोरी को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी वजीराबाद इलाके की रहने वाली है। उसने यह कदम क्यों उठाया। इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसके परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वेलेंटाइन डे पर यमुना में किशोरी के छलांग लगाने पर मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading