अरविंद केजरीवाल पर भारी पड़ रहा स्वाति मालीवाल विवाद, मीडिया द्वारा पूछे जा रहे प्रश्न
अरविंद केजरीवाल पर भारी पड़ रहा स्वाति मालीवाल विवाद, मीडिया द्वारा पूछे जा रहे प्रश्न
Thu, 16 May 2024
स्वाति मालीवाल के साथ हुई हिंसा का मामला अरविंद केजरीवाल के पूरे चुनावी अभियान पर भारी पड़ रहा है। अरविंद केजरीवाल जहां भी जा रहे हैं, उनसे मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से हुई मारपीट पर पर प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इससे अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक अभियान पीछे छूट जा रहा है, जबकि स्वाति मालीवाल विवाद ज्यादा तेजी के साथ उभर कर सामने आ रहा है। केजरीवाल का बिभव कुमार पर कोई कार्रवाई करने की बजाय उसे अपने साथ लेकर घूमना भी आम आदमी पार्टी के लिए नई परेशानी का कारण बन रहा है। इससे लोकसभा चुनावों के ठीक बीच आम आदमी पार्टी की परेशानियां बढ़ गई हैं।
गुरुवार को जब अरविंद केजरीवाल लखनऊ में सपा नेता अखिलेश यादव के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश कर रहे थे, पूरे प्रेस कांफ्रेंस पर स्वाति मालीवाल विवाद भारी पड़ गया। आम आदमी पार्टी नेता से स्वाति मालीवाल विवाद पर अब तक कोई कार्रवाई न करने पर प्रश्न पूछे गए। अरविंद केजरीवाल ने इस विषय पर कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी को एक परिवार बताकर एक बार फिर यह बताने की कोशिश की कि स्वाति मालीवाल विवाद उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है और इसका समाधान खोज लिया जाएगा। लेकिन पूरी प्रेस कांफ्रेंस पर स्वाति मालीवाल विवाद जिस तरह भारी पड़ा, उससे केजरीवाल का वह संदेश पीछे छूट गया जो वे देना चाहते थे
Comments are closed.