राष्ट्रीय संकल्प अवार्ड 2023 व मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुए बास कुशला विद्यालय के अध्यापक सुशील कटारिया
राष्ट्रीय संकल्प पुरस्कार 2023 और मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुए सुशील कटारिया।
प्रधान संपादक योगेश
नई दिल्ली- सोक्रेट्स सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी नई दिल्ली द्वारा 5सितम्बर, शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्यों द्वारा प्रसिद्धि प्राप्त कर चुके व्यक्तियों को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में नेशनल संकल्प अवार्ड 2023 और मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।
इस विराट आयोजन में मुख्य अतिथि रेणुका सिंह- केन्द्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री, भारत सरकार, दिलीप घोष-राज्यसभा सांसद, आशीष कुमार गोयल(IAS)-चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर, लक्ष्मी सिंह - IPS गाजियाबाद, डॉo अखिलेश कुमार-अंडर सेक्रेटरी सीबीएसई, डॉo नाहर सिंह- ज्वाइन डायरेक्टर एसoसीoईoकेoटी, नई दिल्ली, पंडित राजेन्द्र अंतवाल - राज्य मंत्री,उत्तराखंड, ओम प्रकाश गोला- राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश इत्यादि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम में भारत समेत अन्य 11 देशों से आएं हुए उन विशिष्ट लोगों को मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। जिनका समाज व देश के प्रति अतुल्य योगदान रहा है।
इस कार्यक्रम में देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बास कुशला में अंग्रेजी प्रवक्ता पद पर कार्यरत सुशील कटारिया को भी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में अतुल्य योगदान देने के लिए अंतराष्ट्रीय संकल्प पुरुस्कार 2023 व मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।
सुशील कटारिया शिक्षा के क्षेत्र में अथक परिश्रम, सेवा भावना एवम् समर्पित बहुमूखी प्रतिभा से समाज लाभान्वित कर रहे है। इन्होंने अपनी कर्मठता, दृढ़ता, विनम्रता, सहजता, संकल्पशिल्ता से समाज में अपने व्यक्तित्व का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शिक्षा जगत को निरंतर गौरवान्वित कर रहे है।
सुशील कटारिया जहां विद्यार्थियों की प्रगति व उज्ज्वल भविष्य हेतु कठोर परिश्रम कर रहे हैं। वहीं समाज की उन्नति के लिए भी अभूतपूर्व शैक्षणिक योगदान दे रहे हैं। समाज में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत अभियान, सड़क सुरक्षा अभियान, कुपोषण रहित भारत, पॉलिथीन मुक्त धरा, मतदाता जागरूकता, बेजुबान जानवर नही रहेगा भूखा , युवा निर्माण सहित अनेक सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यों में अपना अतुल्य योगदान दे रहे हैं।
Comments are closed.