Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

जींद में उमड़ा जन सैलाब लाएगा राजनीतिक परिवर्तन: सुखबीर तंवर

2,185


जींद में उमड़ा जन सैलाब लाएगा राजनीतिक परिवर्तन: सुखबीर तंवर

सयुंक्त किसान मोर्चा का भारत बंद 27 को करना देवीलाल को श्रद्धांजलि

केंद्र और सूबे की वर्तमान सरकार से हर वर्ग त्रस्त, हताश और निराश

10 वर्ष कांग्रेस और 7 वर्ष में भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्राहिमाम

फतह सिंह उजाला
पटौदी।
 पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौ० देवीलाल की 108वीं जन्म जयंती पर इंडियन नेशनल लोकदल दुवारा जींद में आयोजित सम्मान दिवस समारोह प्रदेश के कोने कोने से उमड़ा जन सैलाब देश और प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन का परिचायक है। सत्ता और विपक्ष के अनेक राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी, जगमीत सिंह बराड़ की गौरवमयी उपस्थिति ने पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के अनुभव और राजनीतिक कौशल नायाब नमूना पेश किया। कृषि कानूनों के विरोध में सयुंक्त किसान मोर्चा दुवारा 25 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद की तारीख बदलकर 27 सितंबर किया जाना चौधरी देवीलाल के प्रति अन्नदाता की सच्ची श्रद्धांजलि है।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रभारी विस बादशाहपुर सुखबीर तंवर ने जिला गुरुग्राम से समारोह में बेहतरीन हाजरी के लिए जिला गुरुग्राम के प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव अशोक जैन, जिला अध्यक्ष रोहताश खटाणा, शंकर लाल ओड, अटलबीर कटारिया, पपली सरपंच, चरण सिंह डागर, शमशेर कटारिया, पूर्व चेयरमैन बी०पी० जांगड़ा, राजेंद्र धनखड़ ढाणा, सोनू ठाकरान, मुजाहिद साबरी, कैप्टेन सुरेंदर यादव, मोहन बिलासपुर, छन्नूराम बावरिया, सूबेदार वेद प्रकाश खोड, दिनेश नेहरा, राज सहरावत तावडू, धर्मपाल बोहड़ा, अजीत अधाना, राकेश गर्ग तावडू, राज मिलखपुर, रमेश काकस सरपंच, कालू सरपंच, कदीर खां, बिशम्बर दयाल थानेदार, रामनिवास सरपंच, हरी खेड़ा, धर्मबीर, सिक्का,  मामन यादव, मनोज दहिया, लोकेश दहिया, धर्मपाल भुड़का, ईश्वर बिलासपुर, रामानंद तिरपडी, राधे रामपुरा, शीशराम डूमा, मेहरचंद सिवाड़ी, श्रवण बाल्मीकि जसात, ओमपाल पहलवान लोकरी, संदीप नारा, सुभाष लोकरी का धन्यवाद किया।

वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार से हर वर्ग त्रस्त, हताश और निराश है। राष्ट्र का अन्नदाता कृषि कानूनों के विरोध में 10 महीने से दिल्ली की सीमाओं पर धरना देने को मजबूर है। महंगाई की मार और रोजगार छिनने से गरीब और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित है। सरकार पूंजीपतियों के पोषण और अन्य वर्गों के शोषण के निर्णय लेकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को बर्बाद कर रही है। विगत 10 वर्ष कांग्रेस और 7 वर्ष से ज्यादा भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्राहिमाम है। देश और प्रदेश की जनता नई राजनीतिक व्यवस्था के लिए आतुर है। 

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading