Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

गुरुग्राम, मानेसर निगम चुनावों में भाजपा की जीत करें सुनिश्चित: सुधीर सिंगला

21

गुरुग्राम, मानेसर निगम चुनावों में भाजपा की जीत करें सुनिश्चित: सुधीर सिंगला
-विधायक सुधीर सिंगला की शीतला मंडल कार्यकारिणी की बैठक में की शिरकत
-बैठक में पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी संबोधित किया

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। रविवार को भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम विधानसभा की शीतला मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधायक सुधीर सिंगला, पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह समेत कई नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। बैठक में गुरुग्राम व मानेसर नगर निगम चुनावों पर चर्चा हुई।
अपने संबोधन में विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि गुरुग्राम नगर निगम और मानेसर नगर निगम के चुनाव नजदीक हैं। निकट भविष्य में चुनावों की घोषणा होने की संभावना है। ऐसे में भाजपा के हर कार्यकर्ता को पार्टी हित में काम करते हुए अभी से जनता से जुड़कर पार्टी और पार्टी की सरकार की नीतियों से अवगत कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों निगमों के चुनाव में कार्यकर्ता भाजपा की जीत सुनिश्चित करें। विधायक ने कहा कि हम सब अनुशासित, नीतियों पर चलने वाली पार्टी के सिपाही हैं। हमें पूर्ण अनुशासनिक तरीके से पार्टी के लिए काम करना है। हम अपने काम को जितनी शिद्दत, मेहनत से करेंगे, जीत उतनी ही सुनिश्चित होगी।
बैठक में पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव मजबूती से लड़ती है। इसलिए नगर निगम के चुनाव भी पहले की तरह मजबूती से ही लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य बनता है कि वे मेहनत में कोई कमी ना छोड़ें, परिणाम अच्छे आएंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, अर्जुन शर्मा, हंसराज कसाना, वैशाली तोमर, श्रीचंद गुप्ता, हंसराज सैनी, प्रदीप जैन, तिलकराज, आरपी सिंह चौहान, पार्षद सुभाष सिंगला, अनुप सिंह, पार्टी के मंडल टीम से अध्यक्ष प्रियव्रत कटारिया, धीरज कौशिक, अजय जैन, गिरीश सिंगला, कमलेश सैनी, अक्षय सैरा, सुनीता यादव, नमन अग्रवाल, पिंकी यादव, नैना, महिपाल व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading