Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन पहुुंचाएं: सुधीर सिंगला

18

केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन पहुुंचाएं: सुधीर सिंगला
-विधायक सुधीर सिंगला ने ली सरस्वती मंडल के पदाधिकारियों की बैठक

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने गुडग़ांव विधानसभा में सरस्वती मंडल के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सरकार की नीतियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से रूबरू होने के लिए प्रेरित किया।
विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि केंद्र और हरियाणा राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। दोनों ही स्तर पर जनता के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है। देश के हर व्यक्ति के उत्थान के लिए सरकार प्रयासरत है। गरीबी दूर करना सरकार के एजेंडे में है। उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजना और परियोजना को हर पदाधिकारी, कार्यकर्ता जनता के बीच प्रचार-प्रसार करे। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में नगर निगम गुरुग्राम व मानेसर के चुनाव होने हैं। चुनावों में कमल खिलाने के लिए हम सबको कठिन परिश्रम करना है। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि आमजन के बीच जाकर उन्हें बताना है कि छोटी से लेकर बड़ी सरकार में भाजपा क्यों जरूरी है। सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा के पास ही रोड मैप है। पिछले आठ साल में यह जाहिर हो चुका है कि देश का हर तरह से विकास भाजपा की सरकार ही कर सकती है। यह सरकार मुफ्तखोरी से ज्यादा लोगों को रोजगार देकर उनका उत्थान करने की पक्षधर है। प्रदेश सरकार द्वारा पहले भी खूब नौकरियां दी गई हैं और भविष्य में भी बड़े पैमाने पर नौकरियां देने की योजना तैयार की जा रही है। प्रदेश के युवाओं को निजी और सरकारी क्षेत्र में रोजगार की कोई कमी नहीं है। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता सुमेर सिंह तंवर, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुलाटी, महामंत्री अशोक डबास, अंकुर गुलाटी, मोहित वजीराबाद, आरपी सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख स्वाति टंडन, कर्र्मवीर यादव, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, सिद्धार्थ भाटिया, दीपक शर्मा, मोनिका स्वामी, जेके शर्मा, शक्ति केंद्र सहयोगी योगेन्द्र कुमार मौजूद रहे।    

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading