सामान्य रेल कोच को वंदे भारत के समान बनाने की घोषणा सराहनीय: सुधीर सिंगला
सामान्य रेल कोच को वंदे भारत के समान बनाने की घोषणा सराहनीय: सुधीर सिंगला
-लखपति दीदी योजना का विस्तार, आशा बहनों को आयुष्मान का मिलेगा लाभ
-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया अंतरिम बजट
प्रधान संपादक योगेश
गुरुग्राम। रेल मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरुवार को संसद में पेश किए गए अंतरिम बजट की गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि देश के लिए यह बजट लाभकारी होगा। किसी भी प्रकार की महंगाई ना बढ़ाकर सब कुछ सामान्य रखना, सामान्य रेल कोच को वंदे भारत जैसे कोच में तब्दील करने की घोषणा भविष्य में धरातल पर पूरी होने के बाद रेल यात्रियों को सुखद यात्रा देगी।
विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि इस बजट में वित्त मंत्री ने रेलवे व अन्य सेक्टर्स में प्रोजेक्ट को अपना विजन रखा है। स्टार्टअप के लिए टैक्स छूट एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। लखपति दीदी योजना को विस्तारित किया जाएगा। राज्यों को ब्याज मुक्त कर्ज योजना जारी रहेगी। तीन नए रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा भी देश में विकास को नये आयाम देगी।
इंफ्रास्ट्रक्चर पर 11 फीसदी से ज्यादा खर्च, रक्षा खर्च 11.1 प्रतिशत बढ़ाना भी बड़ा निर्णय है। यह देश की जीडीपी का 3.4 प्रतिशत होगा। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि आशा बहनों को भी आयुष्मान योजना का लाभ देने की घोषणा से लाखों आशा बहनों में खुशी लेकर आई है। हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। विधायक ने यह भी कहा कि सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन पर भी सरकार की ओर से विशेष फोकस लाखों लोगों को राहत देगा। मातृ और शिशु देखरेख की योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा। किशोरियों के टीकाकरण पर सरकार अब फोकस करेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार अब मध्यम वर्ग के लिए आवास योजना लाएगी। आने वाले 5 साल में 2 करोड़ घर बनाए जाएगा। अब तक पीएम आवास के तहत 3 करोड़ घर बनाए गए हैं। अब तब देश के 4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। मनरेगा के लिए 60 हजार करोड़ से 86 हजार करोड़ का बजट किया गया है। स्किल इंडिया मिशन में 1.4 करोड़ युवाओं को ट्रेंड किया गया है। 3000 नए आईटीआई बनाए गए हैं। 25 करोड़ लोगों की गरीबी दूर की गई है। देश के 11.8 करोड़ किसानों को वित्तीय सहायता दी गई है। गरीब कल्याण योजना में 34 लाख करोड़ खातों में भेजे गए हैं। यह सब सरकार की गरीब, किसान के कल्याण के लिए कार्य किए गए हैं।
Comments are closed.