अचानक छत पर पहुंची मां तो उड़े होश छह साल की मासूम के साथ युवक कर रहा था हैवानियत
अचानक छत पर पहुंची मां तो उड़े होश छह साल की मासूम के साथ युवक कर रहा था हैवानियत
पंजाब के लुधियाना में एक युवक ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। घटना का पता उस समय चला जब बच्ची की मां उसे ढूंढते छत पर गई तो आरोपी बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था। उसने शोर मचाया तो आरोपी भागने लगा। मगर उसे रंगे हाथ काबू कर इलाके के लोगों को बुलाया। लोगों ने किसी तरह से पुलिस को बुलाया। सूचना के बाद थाना डिविजन छह की चौकी शेरपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसे रेलवे स्टेशन टिकट बुक करवाने जाना था तो वह बच्ची को घर में अकेली छोड़ गई। वह बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी बच्ची को बहला फुसला कर अपने साथ छत पर ले गया। इसी दौरान पीड़ित की मां घर पहुंची तो बच्ची दिखी नहीं। मां ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया। जब वह बच्ची को ढूंढते ऊपर छत पर गई तो आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच करवा दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Comments are closed.