SHO को रिश्वत की पेशकश करना पड़ा महंगा चंडीगढ़ कोर्ट में व्यक्ति पर आरोप तय अब खुद को बेगुनाह साबित करने की चुनौती
चण्डीगढ़ / SHO को रिश्वत की पेशकश करना पड़ा महंगा:चंडीगढ़ कोर्ट में व्यक्ति पर आरोप तय; अब खुद को बेगुनाह साबित करने की चुनौती
चंडीगढ़ पुलिस की एक महिला इंस्पेक्टर को DDR को FIR में कन्वर्ट करवाने के लिए कथित रूप से रिश्वत देना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा है। आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ जिला कोर्ट ने चार्ज फ्रेम कर दिए हैं। उसने कोर्ट में खुद को बेकसूर बताया, मगर अब ट्रायल के दौरान उसे साबित करना होगा कि उसने रिश्वत की पेशकश नहीं की थी।
Comments are closed.