बाड़मेर थार फेस्टिवल में सेल्फी का क्रेज, महिलाओं ने पहना साफा
बाड़मेर थार फेस्टिवल में सेल्फी का क्रेज, महिलाओं ने पहना साफा:बैंड, रथ, सजे धजे ऊंट, घोड़ों के साथ निकली शोभायात्रा, कलाकारों ने दिखाया हुनर
बाड़मेर में शनिवार को गांधी चौक से शोभायात्रा निकली गई इसी के साथ 3 दिवसीय थार फेस्टिवल की शुरुआत हुई। बैड, रथ, संजे धजे ऊंट, घोड़े, गैर दल, दुल्हन की तरह सजी महिलाएं, गणगौर व कलाकर के दल शोभायात्रा के साथ में रहे। इस दौरान सैलानियों ने कैमरे में इन पलों को कैद किया गया। शनिवार सुबह फेस्टिवल का विधिवत शुरूआत की गई। शोभायात्रा गांधी चौक से निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए आदर्श स्टेडियम पहुंची। बैंड ने लोगों को आकर्षित किया। शोभायात्रा में अंतरराष्ट्रीय और राजस्थानी लोक कलाकर शामिल हुए है।
साल 2022 की थार सुंदरी व थार श्री।
हरी झंडी दिखाकर किया शोभायात्रा का शुभारंभ
बाड़मेर जिला कलेक्टर लोक बंधु, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, सभापति दीपक माली शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा गांधी चौक से रवाना होकर अहिंसा सर्किल, किसान बोर्डिग, ओवरब्रिज से होते हुए आदर्श स्टेडियम पहुंची। शोभायात्रा में जिला कलेकटर लोकबंधु, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, एसपी दिगंत आनंद, जिला परिषद सीईओ ओमप्रकाश विश्नोई, एडीएम सुरेंद्र पुरोहित मौजूद थे।
महिलाओं व पुरूषों ने सिर पर साफा पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुए।
शोभा यात्रा में बीएसएफ की कैमल सफारी रही आर्कषण
शोभायात्रा में बीएसएफ की कैमल सफारी आकर्षण का केंद्र रही। बीएसएफ के जवान सज धज कर ऊंट पर बैठकर कर शोभायात्रा में शामिल हुए। महिलाएं सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। वहीं शोभायात्रा में ऊंट गाड़ी भी थे। ऊंट गाड़ी पर स्थानीय कलाकारों ने अपने गीतों से समा बांध दिया।।
सेल्फी का दिखा क्रेज, महिलाएं व युवतियां सेल्फी लेते नजर आए।
आज रात होगा कवि सम्मेलन, डॉ. कुमार विश्वास देंगे प्रस्तुति
सुबह करीब 10 बजे आदर्श स्टेडियम पहुंचने पर कैमल टैटू शो एवं रोचक मुकाबले होंगे। थार सुन्दरी-थार श्री, दादा-पोता दौड़, पति-पत्नी दौड़, पनिहारी मटका दौड़, रस्साकसी एवं साफा बांधो प्रतियोगिताएं आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में दोपहर 1 बजे तिलवाड़ा पशु मेला का शुभारम्भ किया जाएगा। इसमें घुड़दौड़ मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा। शाम 5 बजे आदर्श स्टेडियम में स्थानीय कलाकारों द्वारा गैर नृत्य प्रदर्शन तथा रात में 9 बजे विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इस विराट कवि सम्मेलन में डॉ. कुमार विश्वास एवं अन्य ख्यातनाम कवि अपनी कविता का पाठ करेंगे।
शोभायात्रा में गो सेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन, जिला कलेक्टर लोकबंधु, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, रावल त्रिभुवान शामिल हुए।
रविवार को होंगे सांस्कृतिक प्रोग्राम
थार फेस्टिवल के दूसरे दिन 19 मार्च को सुबह 9 बजे मांडना, रंगोली, मेहंदी एवं रूमाल झपट्टा प्रतियोगिता तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया जाएगा। 11 बजे युवा संवाद के साथ दोपहर 12 बजे जायकों राजस्थान रो, सांय 7 बजे आदर्श स्टेडियम बाड़मेर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं, शाम 7 बजे शहीद भगतसिंह स्टेडियम बालोतरा में म्यूजिकल नाइट तथा चौहटन व शिव में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकार शामिल होगें।
महिलाए सिर पर कलश लेकर चली, महिलाएं फोटो खीचने व सेल्फी का क्रेज भी दिखाई दिया।
महिलाए सिर पर कलश लेकर चली, महिलाएं फोटो खीचने व सेल्फी का क्रेज भी दिखाई दिया।
अंतिम दिन सोमवार को ऊंट श्रृ़ंगार प्रतियोगिता
थार महोत्सव के अंतिम दिन 20 मार्च को सुबह 6 बजे मैराथन दौड़, शाम 5:30 बजे ढोल वादन एवं ऊंट श्रृंगार प्रतियोगिता के साथ शाम 6:30 बजे महाबार के धोरों पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें पदमश्री अनवर खान, स्थानीय लोक कलाकार एवं देश भर के जाने-माने सांस्कृतिक नर्तक दल अपनी प्रस्तुति देगें।
Comments are closed.