हरियाणा में स्कूलों का टाइम बदला कल से जल्दी खुलेंगे
चण्डीगढ़ / हरियाणा में स्कूलों का टाइम बदला:कल से जल्दी खुलेंगे, मौसम गर्म होने के चलते इस बार 23 फरवरी से समय में बदलाव
हरियाणा में स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। हर बार 1 मार्च को बदले वाला समय अबकी बार मौसम को देखते हुए 23 फरवरी से ही लागू कर दिया गया है। जिसके बाद अब स्कूल जल्दी लगेंगे। स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी DEO व DEEO को पत्र जारी किया है।
अब तक सर्दियों के अनुसार स्कूलों में टाइम टेबल था, लेकिन 23 फरवरी से बदल जाएगा। गुरुवार से एकल शिफ्ट वालो स्कूल सुबह 8 बजे लेगेंगे और दोपहर ढाई बजे छुट्टी होगी। जबकि पहले ये स्कूल सुबह साढ़े 9 बजे लगते थे। जबकि साढ़े 3 बजे छुट्टी होती थी।
Comments are closed.