नागल में मनाई गई सावित्रीबाई फुले जयंती
🅿️45 लोगों ने किया रक्तदान
⭕नागल
मंगलवार को गुरुद्वारा रोड पर भागीरथ गंगा सेवा समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं ने माता सावित्रीबाई फूले जयंती पर रक्तदान शिविर लगाया, शिविर में 45 रक्त वीरों ने रक्त दान किया।
शिविर का शुभारंभ डॉ पहल सिंह सैनी, नैन सिंह सैनी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकरण चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान डॉ पहल सिंह सैनी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फूले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका व एक कवियत्री थीं। उन्होंने स्त्री अधिकारों व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने लोगों से आने वाले पीढ़ी को शिक्षित व संस्कारवान बनाने का आह्वान किया। इससे पूर्व समाज के लोगों ने हवन पूजन कर प्रसाद वितरित किया।
इस दौरान नैन सिंह सैनी, राजकरण प्रधान, पदम सिंह सैनी, मुल्कीराज, ज्ञासपाल, संजय सैनी, सूरज सैनी, दिनेश सैनी, बृजेश सैनी, अर्जुन सैनी, डॉ सेठपाल, मोहित सैनी, मिंटू सैनी, जोगेंद्र सैनी, संदीप सैनी, कुलदीप सैनी आदि रहे।
रिपोर्ट ओपी जैन संजीव विश्वकर्मा
Comments are closed.