Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

पुराने निगम कार्यालय में सैनीटरी पैड वैंडिंग मशीन की गई स्थापित

23

पुराने निगम कार्यालय में सैनीटरी पैड वैंडिंग मशीन की गई स्थापित–    वैंडिंग मशीन में सस्ती दरों पर महिलाओं के लिए उपलब्ध होंगे सैनीटरी पैड

प्रधान संपादक योगेश

गुरूग्राम । नगर निगम गुरूग्राम के सिविल अस्पताल के सामने स्थित कार्यालय में शुक्रवार को महिलाओं के लिए सैनीटरी पैड वैंडिंग मशीन स्थापित की गई है। वैंडिंग मशीन में सस्ती दरों पर महिलाओं के लिए सैनीटरी पैड उपलब्ध होंगे।
    एचएलएल लाईफकेयर लिमिटेड द्वारा स्थापित की गई इस वैंडिंग मशीन में 2 रूपए, 5 रूपए व 10 रूपए की कीमत के सैनीटरी पैड महिलाओं के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। मशीन का शुभारंभ संयुक्त आयुक्त-1 (एसीयूटी) हितेष कुमार तथा संयुक्त आयुक्त-2 जितेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को किया। इस मशीन से निगम कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों एवं अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए आने वाली अन्य महिलाओं को फायदा होगा। महिला कर्मचारियों के लिए यह एक अच्छी पहल है।
    इस मौके पर श्री हितेष कुमार ने बताया कि नगर निगम गुरूग्राम द्वारा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत शौचालयों की साफ-सफाई बेहतर ढ़ंग से सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, इस दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। शौचालयों में नैपकिन इन्सीनेटर मशीन लगने से सैनिटरी नैपकिन के निस्तारण में आसानी होगी। महिलाएं मासिक धर्म से जुड़ी दिक्कतों को सामाजिक झिझक के कारण खुलकर सांझा नहीं कर पाती, इसलिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं। इसका नतीजा उनकी खराब सेहत के रूप में सामने आता है। सैनीटरी नैपकिन मशीनों के जरिए महिलाओं और स्कूली छात्राओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम गुरूग्राम के शौचालयों में आने वाले समय में और भी अधिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। शौचालयों का निरीक्षण प्रतिदिन अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है और साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है। नगर निगम गुरूग्राम का प्रयास है कि स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ निगम की ओर बेहतर सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएं।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading