Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारियों और पुलवामा के अमर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन

35

स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारियों और पुलवामा के अमर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन

प्रधान संपादक योगेश

शहर के लेजर वैली पार्क के प्रांगण में स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारियो  एवं पुलवामा के अमर वीर शहीदों को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया गया | स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के संयोजक सामाजिक कार्थकर्ता डॉ़, आर.क. जांगड़ा विश्वकर्मा,सदस्य, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा ने अपने संबोधन में कहा स्वतंत्रता आंदोलन के महान क्रांतिकारियों का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान इतिहास में हमेशा अजर अमर रहेगा|शहीद राष्ट्र की धरोहर होते हैं|आज की युवा पीढ़ी शहीदों के आदर्शों पर चलकर  देश को सशक्त राष्ट्र और  विश्व गुरु बनाने में  महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है | उन्होंने कहा नारी शक्ति का भी देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और नारी शक्ति आज भारत की सीमाओं पर सैनिक बनकर मजबूती से दुश्मन का मुकाबला कर रही है |डॉ. विश्वकर्मा ने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय सैनिकों  के आत्मबल को बढ़ाने हेतु  लद्दाख घाटी और दीपावली का पर्व भी शहीदों के साथ मनाते हैं| उन्होंने कहा सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का तोहफा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही देश के सैनिकों को दिया| आज भारतीय सेना सशक्तता के साथ पाकिस्तान और चीन जैसे दुश्मन देशों का मुकाबला करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं| डॉ विश्वकर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 और 35Aको हटाकर देश की एकता और अखंडता को बनायें रखने के सरदार पटेल के सपने को साकार करने  माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा  दुनिया से आतंकवाद को खत्म करने की सभी देशों से पहल का कदम बहुत सराहनीय पहल है,क्योंकि आतंकवाद देश और दुनिया के लिए खतरा बनता जा रहा है| इस अवसर पर कृष्णा यादव ने कहा दक्षिण हरियाणा शहीदों की खान है| शहीदों और उनके परिवारों का सहयोग करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती है| प्रयास एक पहल के अध्यक्ष अजीत वीर यादव ने कहा शहीदों के बलिदान को नमन करना और सैनिकों के आत्मबल बढ़ाना हम सबका नैतिक कर्तव्य बनता है| शहीदों की बदौलत हम खुली हवा में सांस ले रहे| इस अवसर पर नारी शक्ति का प्रतीक कविता यादव को भारत माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया| इस अवसर पर कृष्णा यादव,दिव्या शर्मा,डॉ.ममता शर्मा, अनीता यादव,सुनीता शर्मा,अजय कुमार, सुनील दत्त, विनय सिंह, मनोज राजपूत, सतपाल यादव,देवेंद्र यादव,अजीत यादव,विकास सिंह, संजय सिंह, अमृतपाल सिंह, भाग मल सिंह, सुंदरलाल,  जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, विनोद कुमार, अमन सिंह, सुभाष चंद्र,  वेद प्रकाश शर्मा,अरुण कुमार आदि अनेक गणमान्य उपस्थित थे|

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading