Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

सांई कराटे अकेडमी बच्चों ने 3 स्वर्ण पदक, 3 रजत और 5 कांस्य पदक

34

प्रधान संपादक योगेश

2 मार्च। गुरूग्राम। दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित दिल्ली ओलम्पिक खेल 20 मार्च 2022 को आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों से एक हजार से ज्यादा बच्चों ने लिया। जिसमें गुडग़ांव से सांई कराटे अकेडमी, सैक्टर-9, फर्रूखनगर, और पातली के लगभग 60 खिलाडयों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में गुरूग्राम जिले का नाम रोशन करते हुए बच्चों ने 3 स्वर्ण पदक, 3 रजत और 5 कांस्य पदक प्राप्त किये हैं।
यह जानकारी सांई कराटे अकेडमी निदेशक एवं कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव शिहान सुनील सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण घर में रहते-रहते बच्चें मायूस और मानसिक तनाव के शिकार हो रहे थे। बच्चों का मोबाईल और टेलविजन देखनें तक ही रह गये थे। लेकिन अब बच्चों का रूझान पढाई और खेलों की तरफ बढ रहा है और बच्चों का रूझान अकेडमियों की तरफ बढ रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता में सांई कराटे अकेडमी से 15 खिलाडियों ने भाग लिया जिसमें 2 गोल्ड, एक रजत और 2 कांस्य पदक प्राप्त किये हैं।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में टीम कोच लकी मानिदास व पवन सोनी अहम योगदान रहा है। जिन्होंने खिलाडियों का मनोबल बढ़ाया और हर भारवर्ग में बच्चों ने भाग लिया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में यागांश कटारिया (9 वर्ष) 31 किलोग्राम भार वर्ग, येशा मालिक 8 वर्ष 37 किलो भार वर्ग, हिमांशु गुप्ता 21+ वर्ष 90 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक और वीर करण 4 वर्ष 14 किलो भार वर्ग और पारुल 14 वर्ष 45 किलो भार वर्ग, सामर्थ प्रताप 11 वर्ष 40 किलो भार वर्ग, विहान कटारिया 8 वर्ष 39 किलोग्राम भार वर्ग, हर्षित यादव 8 वर्ष 25 किलो भार वर्ग, नेहा 12 वर्ष 35 किलो भार वर्ग, क़ासिम 8 वर्ष 35 किलो भार वर्ग ब्रांउज मेडल हासिल किए हैं।
प्रतियोगिता में जितने की खुशी में स्पार्टस कराटे डू एसोसिएशन के प्रधान शिहान राजू किडवाल ने सभी बच्चों के भविष्य में आगे बढे की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह देश के गौरव है जो हमारे देश का नाम देश विदेश में परचम लहराकर हमारा सिर फकर से ऊंचा करेंगे। हमें गर्व है ये बच्चे आगे जाकर और मेहनत करें और देश का नाम रोशन करें। सभी खिलाडियों को कहा कि ये खिलाड़ी हमारे देश के भविष्य है और यही खिलाड़ी हमारे देश और शहर का नाम विदेश में परचम फहराएंगे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading