रूस यूक्रेन को बख्शने के मूड में नहीं
रूस यूक्रेन को बख्शने के मूड में नहीं
‼️रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध के मैदान में यूक्रेन को बख्शने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। यूक्रेन में मास्को के हमले की पहली वर्षगांठ से पहले पुतिन ने राष्ट्र को संबोधित किया, हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि रूस इस कठिन संघर्ष से निकलने का रास्ता ढूंढ रहा है और इस समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से हल करने की भी कोशिश कर रहा है। पुतिन ने कहा कि हमारी लड़ाई यूक्रेन के लोगों से नहीं बल्कि वहां के शासन से है। पुतिन ने पश्चिमी देशों पर एक बार फिर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने पश्चिमी देशों पर ही यूक्रेन में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया और दावा किया कि रूस ने इसे रोकने के लिए बल प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि रूस पश्चिम के साथ बातचीत करने और कूटनीति का रास्ता अपनाने के विचार के लिए खुला था, लेकिन हमें सटीक जवाब नहीं मिला। राष्ट्र को संबोधन के दौरान पुतिन ने नाटो के विस्तार का भी जिक्र किया
Comments are closed.