Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

बास कुशला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

31

बास कुशला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बास्कुशला में 76 वा गणतंत्र दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व पर विद्यालय में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा मीनू को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्राचार्या अंजू शर्मा, मौलिक मुख्य अध्यापक विमल शर्मा प्रवक्ता सुशील कटारिया, विवेक राव, ममता देवी, सोनिया भारद्वाज, विकास कुमार एवं अक्षय कुमार ने इस प्रतिभाशाली बेटी का स्वागत किया।


सर्वप्रथम प्राचार्या महोदया ने विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सरस्वती वंदना की गई। तत्पश्चात प्रेम सागर एवं सम्मानित प्राचार्या महोदया द्वारा ध्वज फहराया गया । अवसर पर बच्चों द्वारा मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें हरियाणवी संस्कृति एवं राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत कार्यक्रमों ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
मंच का कुशल संचालन प्रदीप कुमार द्वारा किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बच्चों को प्रियंका मलिक द्वारा तैयार किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्या महोदया ने बताया कि गणतंत्र दिवस केवल उत्साह मनाने का दिन नहीं है। अपितु आत्म अवलोकन करने एवं संकल्प लेने का भी दिन है। हमें यह देखना है कि क्या हम अपने कर्तव्य एवं अधिकारों का संतुलन ठीक प्रकार से समझ पा रहे हैं या नहीं आजादी के इतने दिन बाद भी हमारे सामने आने को समस्याएं खड़ी है। जिसमें सामाजिक असमानता, बेरोजगारी, भुखमरी, अशिक्षा इत्यादि हैं। इन समस्याओं से निदान पाना ही सही अर्थों में आजादी है। इस अवसर पर सरिता मैडम, सोनिया मैडम एवं बच्चों द्वारा शानदार रंगोली भी बनाई गई। प्राचार्या जी ने सभी सदस्यों को विद्यालय में पहुंचने पर एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading