कामकाजी महिला आवास में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कराएं पंजीकरण
कामकाजी महिला आवास में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कराएं पंजीकरण
-सिविल लाइन स्थित कामकाजी महिला आवास कामकाजी महिलाओं के रहने के लिए सुरक्षित स्थान
गुरुग्राम।
सिविल लाइन स्थित कामकाजी महिला आवास में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पंजीकरण किए जा रहे हैं। जाे भी कामकाजी महिलाएं यहां पर रहना चाहती हैं, वे तुरंत अपनी पंजीकरण करा सकती हैं। पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर-8510878779 पर या फिर ई-मेल केवीडॉटहॉस्टलबुकिंगसएटजीमेल पर अपनी एप्लीकेशन भेजें। कामकाजी महिला आवास की वार्डन कविता सरकार ने बताया कि 40 कमराें वाले इस कामकाजी महिला आवास का रेनाेवेशन करके और बेहतर बनाया जा रहा है। काफी काम पूरा हाे चुका है। बेहतर माहाैल, हरियाली, सुरक्षा के लिहाज से उत्तम, वीआईपी क्षेत्र सिविल लाइन में बना कामकाजी महिला आवास हर तरह से महिलाओं के रहने के अनुकूल है। कामकाजी महिला आवास जिला रेड क्रॉस की ओर से संचालित किया जाता रहा है। अब इस सत्र से इसे के.वी. एंटरप्राइजेज द्वारा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप में चलाया जाएगा। के.वी. एंटरप्राइजेज की ओर से ही इसका रेनोवेशन किया जा रहा है। रेनोवेशन के बाद सभी कमरे रहने के लिए तैयार हो जाएंगे। तब तक यहां पर पंजीकरण हो जाएंगे। जो भी कामकाजी महिला यहां पर रहने के लिए आवेदन करेगी, उनके कागजातों की वेरिफिकेशन से संतुष्टि के बाद भी उन्हें रहने के लिए फाइनल किया जाएगा। यहां 40 कमरों में व्यक्तिगत रूप से भी महिलाएं रह सकती हैं और एक कमरे में मिलकर दो भी रह सकती हैं।