रील का चक्कर पत्नी ने बीच सड़क पर लगाए ठुमके, कांस्टेबल पति पर गिरी गाज, चंडीगढ़ पुलिस ने किया सस्पेंड
पंजाब हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बीच सड़क पर रील बनाना महिला के लिए भारी पड़ गया। क्योंकि पुलिस ने पहले महिला को गिरफ्तार किया और अब उसके पुलिसकर्मी पति को भी सस्पेंड कर दिया है।
बीच सड़क पर किया डांस।
चंडीगढ़ की सड़कों पर रील बनाकर चर्चा में आई चंडीगढ़ पुलिस कर्मी की पत्नी के गिरफ्तार होने के बाद अब उसके पति पर भी गाज गिरी है। पुलिस विभाग ने महिला के पति को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले पुलिस ने महिला और उसकी भाभी को भी गिरफ्तार किया था। भाभी की गलती ये थी कि वह महिला की वीडियो शूट कर रही थी। हालांकि उन्हें थाने से ही जमानत मिल गई थी। ऐसे में अब महिला के पति कांस्टेबल अयज कुंडू के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हुई है।
Comments are closed.