Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

आगजनी पीड़ितों को राहत दे रही रेडक्रॉस सोसायटी

22

आगजनी पीड़ितों को राहत दे रही रेडक्रॉस सोसायटी

1100 लोगों के लिए भोजन और जलपान आदि की व्यवस्था

फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम। 
 नाथूपुर स्थित झुग्गी बस्ती में लगी आग के कारण प्रभावित हुए लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य जिला प्रशासन द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी एवं सामाजिक संगठनों के माध्यम से नियमित रूप से किया जा रहा है। सोमवार को उन्नति चैरिटेबल ट्रस्ट सोहना के सहयोग से 1100 लोगों के लिए भोजन और जलपान आदि की व्यवस्था की गई। रेडक्रॉस सदस्य एवं उन्नति चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष बबीता यादव के साथ निशा और प्रतिज्ञा एडवोकेट भी मौजूद रही।

रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि जिला उपायुक्त डा. यश गर्ग के मार्गदर्शन में सिविल डिफेंस की टीम के माध्यम से और सामाजिक संगठनों के सहयोग से सेवा का कार्य निस्वार्थ भाव से किया जा रहा है। गूंज सेवा संस्थान द्वारा भी स्लम एरिया में रहने वाले सभी उन प्रभावित लोगों को बर्तन कपड़े आदि का सामान उपलब्ध करवाया गया है। इसी प्रकार से विभिन्न सामाजिक संगठन भोजन उपलब्ध करवा रही हैं। रेड क्रॉस सचिव ने बताया कि जो भी सामाजिक संगठन प्रभावित लोगों की मदद करना चाहता है, वह रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से इस सेवा को कर सकता है। रेडक्रॉस की टीम लगातार इन लोगों की सेवा में लगी है। रेडक्रॉस सचिव  के साथ उपमंडल अधिकारी सतीश यादव, नायब तहसीलदार अजय मलिक, सिविल डिफेंस से जगदीश यहां अपनी ड्यूटी के साथ सेवा में जुटे हैं। नगर निगम द्वारा पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading