Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

मनोहर सपने नहीं दिखाए, मनोहर काम किए हैंं रमन मलिक

12

मनोहर सपने नहीं दिखाए, मनोहर काम किए हैंं रमन मलिक

प्रधान संपादक योगेश

अपने आठ साल के कार्यकाल में मनोहर सरकार ने हरियाणा में ना केवल मनोहर काम किए, बल्कि अनेक योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया। केंद्र में नमो के मार्ग पर चलते हुए हरियाणा में मनो ने विकास का जो खाका खींचा है, वह सदियों से याद रखा जाएगा। हरियाणा एक हरियाणवी एक का सिर्फ नारा नहीं दिया, बल्कि एक करके भी दिखाया। आज हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जन्मदिन है। है। हम उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा ऐसे ही प्रदेश की सेवा करते रहने की ईश्वर से कामना करते हैं। 

परिवार पहचान पत्र योजना, स्वामित्व, मेरा पानी-मेरी विरासत, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, आधुनिक राजस्व रिकॉर्ड रूम, जन सहायक एम-गवर्नेंस पहल, ई-खरीद, व्यवसाय सुधार कार्य योजना, हरियाणा कौशल रोजगार निगम और कई अन्य पहलों ने सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास-सबका प्रयास को रेखांकित किया गया। सरकार ने 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं के लिए एक विशेष निगरानी प्रकोष्ठ बनाया। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 अक्टूबर, 2022 को भारत में 5 प्रतिशत सेवाओं का शुभारंभ किया, गुरुग्राम, पानीपत, फरीदाबाद, हिसार और रोहतक में 5 प्रतिशत सेवाएं उपलब्ध कराने के बाद इन्हें पूरे राज्य में लागू किया गया। सरकार ने हरियाणा इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 शुरू की, इस नीति में ई-मोबिलिटी के लिए एंड-टू-एंड इकोसिस्टम के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया। नागरिकों को सेवाओं की पेपरलेस और फेसलेस सेवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) एक अनूठी स्कीम लायी गई। सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति भी प्रभावी रही।

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के सबसे गरीब परिवारों की वार्षिक पारिवारिक आय कम से कम 1,80,000 रुपये और इससे अधिक करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना शुरू की गई। अभी तक 3.35 लाख परिवारों की पहचान की जा चुकी है, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 1,00,000 रुपये से कम है। हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ लिमिटेड ने सांझी डेयरी स्कीम शुरू की और ग्राम स्तर तक गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए 750 हरहित रिटेल आउटलेट खोले। निरोगी हरियाणा स्कीम के तहत जनवरी 2023 तक 1.6 लाख लोगों की जांच की गई और लगभग 15 लाख नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। 

मनोहर सरकार ने सैनिक और पूर्व सैनिकों के लिए कई योजनाएं चलाई, जैसे युद्ध में शहीद होने पर उसके निकटतम परिजन को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देना, शौर्य और विशिष्ट पुरस्कार विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान करना, बेटियों के लिए विवाह अनुदान, हरियाणा से नए कमीशन्ड अधिकारियों को नकद पुरस्कार प्रदान करना और शिकायतों का समय पर निवारण करना प्राथमिकता रही। हिसार, अंबाला, चरखी दादरी और रोहतक में हाल की अग्निवीर भर्ती रैलियों के दौरान हरियाणा से 1,821 अग्निवीरों की भर्ती की गई। 

हरियाणा एकमात्र राज्य है, जिसे भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी) के तहत एक पायलट परियोजना के रूप में संयुक्त वैक्सीन का उपयोग करने की अनुमति प्रदान की गई। सरकार ने पिछले वर्ष की तुलना में चालू पेराई सत्र 2022-23 के लिए गन्ने का एसएपी में 10 रुपये प्रति क्विंटल बढाया। 

सरकार ने संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना बनाकर समाज के हर संत-महापुरूष के विचार आम जनता तक पहुंचाए। आई.एम.टी. मानेसर, गुरुग्राम में स्वर्ण जयंती पर्यावरण प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जा रही है। साथ ही कालका से कलेसर तक 150 किलोमीटर लंबा नेचर ट्रेल बनाया जा रहा है। 

हरियाणा में भाजपा की मनोहर सरकार ने भी सामाजिक सुरक्षा और गरीब कल्याण के लिए शानदार काम किया है। सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने में भाजपा की प्रदेश सरकार ने गजब के काम किए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा बुजुर्गों की पेंशन में ढाई हजार रुपए की बढ़ोत्तरी की गई। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सबके जीवन स्तर को उठाने एवं समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। खासकर नौकरियां में पारदर्शिता और किसान के लिए भावानतर भरपाई योजना जीवन बदलने में कामयाब रही है। 

महिलाएं समृद्ध हो और आत्मनिर्भर बनें, इसके लिए मनोहर सरकार ने बहुत काम किया है। महिला स्मृद्धि योजना भी गरीब महिलाओं को स्वावलंबी बना रही है। अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को स्वरोजगार देने और उनकी आर्र्थिक हालात मजबूत करने के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार ने महिला समृद्धि योजना की शुरूआत की। 

हरियाणा कन्यादान योजना, अन्तोदय परिवार उत्थान योजना, हरियाणा युवा नौकरी प्रोत्साहन योजना, आपकी बेटी हमारी बेटी योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सक्षम हरियाणा योजना, महिला समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना, पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना, विकलांग पेंशन योजना जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाएं हैं जिनका लाभ हरियाणा की जनता को मिल रहा है। लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए हरियाणा सरकार ने बीपीएल की आय सीमा एक लाख 80 हजार की है। इन सब योजनाओं, सुविधाओं को पाकर हरियाणवी गदगद हैं। सबकी यही कामना है कि हरियाणा के लोकप्रिय, यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल चिरायु हों, दीर्घायु हों। 

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading