Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

सबके मंगल की कामना करने का नाम ही राम: प्रभाती लाल

13

सबके मंगल की कामना करने का नाम ही राम: प्रभाती लाल

राम मंदिर निर्माण हेतु अपनी सहयोग निधि अर्पण की

सभी धर्म के लोग इस अभियान में सहयोग कर रहें

फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम  
।     सोहना तावडु विधान सभा क्षेत्र के विधायक संजय सिंह ने अपने आवास पर आए राम सेवकों को श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे मंदिर निर्माण हेतु अपनी सहयोग निधि अर्पण की। उन्होंने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि राम मंदिर के लिए उनकी भाव निधि अर्पित हो रही है। उन्होंने ये निधि अभियान में लगे यशपाल, गुरुग्राम के अभियान पालक अमन शर्मा, मीडिया समन्वयक अनिल कश्यप, बौद्धिक प्रमुख विजय कुमार, सुभाष नगर के अभियान प्रमुख सतीश, हिमांशु को भेंट की।

संजय सिंह ने कहा कि वे 1992 में स्वयं कारसेवक रहें है। उस वक्त वे वहीं थे जब बाबरी ढांचा टूट रहा था। उस वक्त किसी को भी ये उम्मीद नहीं थी कि आज ये कलंक हट जाएगा। फिर न जाने कार सेवकों कौन सी हनुमान की शक्ति आ गई कि देखते ही देखते ढांचा ध्वस्त हो गया। विधायक ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण से देश में सामाजिक समरसता की बयार बहेगी क्योकि राम सबके है और हर भारतवासी राम का है। क्योकि राम किसी एक धर्म के नहीं है। इसलिए सभी धर्म के लोग इस अभियान में सहयोग कर रहें है। इस अवसर पर बोलते हुए गुरुग्राम के पालक अमन शर्मा ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान अब तक का सबसे बड़ा जनसम्पर्क अभियान है। देश के करोड़ों रामभक्त इस अभियान से जुड़ रहें है।

इसके अलावा रेल विहार निवासी सूबे सिंह ने भी अपने गुरु श्री चेतन दास व गौ संवर्धन संस्थान संघेल के संरक्षक मास्टर प्रभाती लाल के माध्यम से राम मंदिर के लिए अपनी निधि अर्पण की। यह राशि उन्होंने सावरकर नगर अभियान प्रमुख मनीष कुमार को सौंपी। मास्टर प्रभाती लाल का कहना था कि राम आदर्श पुरुष है। राम का मंदिर केवल मंदिर निर्माण ही नहीं बल्कि दुनियां में एकता अखण्डता का संदेश भी जाएगा। सबके मंगल की कामना करना व सर्व समाज को जोड़ने का नाम ही राम है।इस मौके पर बोलते हुए रेल विहार आर डब्लू ए अध्यक्ष सुमन यादव ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण सम्पूर्ण भारत के लिए गौरव की बात है। सम्पूर्ण समाज को इस पुण्य कार्य में बढ़ चढ़ कर न केवल निधि अर्पण करनी चाहिए बल्कि सक्रिय सहयोग भी करना चाहिए।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading