राजस्थान की बेटी को मिले दो सम्मान
राजस्थान की बेटी को मिले दो सम्मान:भारतीय उच्चायोग लंदन ने राजस्थानी भाषा की टीचर इंदु बारौठ को किया सम्मानित
भारतीय उच्चायोग , लंदन में यू.के. हिंदी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 2019, 2021 एवं 2022 के सम्मान प्रदान किए गए। इस बार के दो सम्मान, राजस्थान के अलवर में बल्लुपुरा गांव में जन्मी इंदु बारौठ (चारण) को दिया गया। इंदु जयपुर निवासी है और गंगासिह रोहड़ की पुत्री है। उन्हें 2019 का सर जॉन गिलक्रिस्ट हिन्दी शिक्षण सम्मान और 2022 का सर फेड्रिक पिंकोट हिन्दी प्रचार प्रसार सम्मान दिया गया। यह सम्मान गुरुकुल यूके संस्था को मिला ।
उन्हें 2019 का सर जॉन गिलक्रिस्ट हिन्दी शिक्षण सम्मान और 2022 का सर फेड्रिक पिंकोट हिन्दी प्रचार प्रसार सम्मान दिया गया।उन्हें 2019 का सर जॉन गिलक्रिस्ट हिन्दी शिक्षण सम्मान और 2022 का सर फेड्रिक पिंकोट हिन्दी प्रचार प्रसार सम्मान दिया गया। ये पुरस्कार भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी की ओर से प्रदान किया गया। जिसमें प्रत्येक सम्मान के लिए £250 , अभिनन्दन पत्र, स्मृति चिन्ह और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इंदु बारौठ (चारण) लंदन में रहकर हिन्दी, संस्कृत के साथ अपनी मायड भाषा को भी पढ़ाती हैं और सुचारू रूप से प्रचार प्रसार कर रहीं है । पुरस्कार समारोह में यूके के प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, हिन्दी प्रेमी और कई संस्थाओं के प्रतनिधि मौजूद रहे।
Comments are closed.