Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

गुडग़ांव के विकास में पूर्वांचल के लोगों का भी अहम योगदान: राज बब्बर

0 1

गुडग़ांव के विकास में पूर्वांचल के लोगों का भी अहम योगदान: राज बब्बर
-गुडग़ांव में पूर्व सांसद राज बब्बर, पंकज डावर, वर्धन यादव ने छठ पूजा में की शिरकत
गुडग़ांव। सोमवार को छठ पूजा के अवसर पर गुडग़ांव लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे एवं पूर्व सांसद राज बब्बर ने गुडग़ांव में शिरकत की। उन्होंने यंग स्टार सेवा समिति की तरफ से सेक्टर-10 स्थित शक्ति पार्क में व्रतियों के बीच जाकर छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वयं भी सूर्य भगवान को अघ्र्य दिया। उनके साथ गुडग़ांव जिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष पंकज डावर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव समेत अनेक कांग्रेस नेता मौजूद रहे। अध्यक्ष जेपी कुशवाहा ने साथियों के साथ अतिथियों का स्वागत किया।
गुडग़ांव में रह रहे पूर्वांचलियों समेत पूरे गुडग़ांवासियों को पूर्व सांसद राज बब्बर ने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए। सभी का जीवन बेहतर हो। उन्होंने कहा कि छठ पर्व पूर्वांचल का बड़ा और महत्वपूर्ण पर्व है। पूरे देश ही नहीं दुनिया में अब छठ पर्व मनाया जाने लगा है। क्योंकि दुनिया में पूर्वांचल के लोग लहुचे हुए हैं। राज बब्बर ने कहा कि किसी भी राज्य की प्रगति में पूर्वांचल के लोगों की अहम भूमिका है। गुडग़ांव में भी पूर्वांचल के लाखों लोग रहते है। उनके पुरुषार्थ से गुडग़ांव विकसित हो रहा है। गुडग़ांव के उद्योगों में पूर्वांचल के लोगों का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि छठ पर हमें एकजुट होने का संदेश देता है। इस पर्व को सिर्फ पूर्वांचल के लोग ही नहीं बल्कि स्थानीय लोग भी मिलकर मानते है। यही हमारे यह की खूबसूरती है।
कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि यह पवित्र पर्व सबके जीवन में ऊर्जा, प्रकाश और समृद्धि लेकर आए। छठ पूजा  भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।  यह यह पर्व समाज को जोडऩे का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सूर्य देव और छठी मइया की आराधना को समर्पित यह पर्व हम सबके लिए गर्व और गौरव की बात है। ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि छठ पर्व पर व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए चार दिनों तक पूजा-अर्चना करते हैं। यह अपने आप में कठिन काम है। आस्था के आगे सब कुछ संभव है। हमारे भारत की विविध संस्कृति और आस्था की परंपराएं ही हमारी पहचान है। छठ पूजा जैसे पर्व भारतीय समाज को जोडऩे का कार्य करते हैं और लोक आस्था की गहरी जड़ों का प्रतीक हैं। इस अवसर पर शक्ति विहार रेजिडेंट वेलफेयर प्रेसिडेंट बिजेंद्र सिंह ने भी सभी को छठ पूजा की बधाई दी। इस दौरान पर्ल चौधरी, सीमा हुडा, हरकेश वाल्मीकि, राजकुमार, प्रवेश रंजन, शामलाल बामनिया, रविंदर तंवर, कुलदीप बडग़ुज्ज्जर, राजीव यादव, आशा कुमारी, दीपक कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में सिंगर धीरेन्द्र धांसू खेसारी 2, नीलम सागर, यादव अरविंद, प्रीति यादव, चीकू बाबा, मुन्नी, प्रियंका गुप्ता ने प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading