राष्ट्रपति आज 55 लोगों को देंगी पद्म पुरस्कार
राष्ट्रपति आज 55 लोगों को देंगी पद्म पुरस्कार, मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से किया जाएगा सम्मानित
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 55 लोगों को पद्म पुरस्कार देंगी. राष्ट्रपति भवन में शाम छह बजे ये कार्यक्रम होगा. समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे दिवंगत मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा. सपा अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव और सांसद बहू डिंपल यादव राष्ट्रपति भवन में ये सम्मान ग्रहण करेंगे. साथ ही आनंद कुमार और रवीना टंडन आदि को भी पद्म सम्मान से नवाजा जाएगा.
Comments are closed.