Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- संघर्ष से भरी दुनिया में भारतीय कलाएं फैला सकती हैं शांति और सद्भाव

16

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- संघर्ष से भरी दुनिया में भारतीय कलाएं फैला सकती हैं शांति और सद्भाव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय कलाएं तनाव और संघर्ष से भरी दुनिया में शांति और सद्भाव फैला सकती हैं। उन्होंने कहा कि भारत की कलाएं देश की सॉफ्ट पावर का सर्वोत्तम उदाहरण हैं। राष्ट्रपति विज्ञान भवन में वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप (अकादमी रत्न) और पुरस्कार प्रदान करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर गर्व होना चाहिए कि हमारे देश में कला की सबसे पुरानी और बेहतरीन परंपरा विकसित हुई है। आधुनिक युग में हमारे सांस्कृतिक मूल्य और भी उपयोगी हो गए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि किसी राष्ट्र की संस्कृति ही उसकी असली पहचान होती है।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading