राष्ट्रपति मुर्मू ने नेपाल के नए राष्ट्रपति पौडेल से द्विपक्षीय संबंधों पर की बात, दी बधाई
राष्ट्रपति मुर्मू ने नेपाल के नए राष्ट्रपति पौडेल से द्विपक्षीय संबंधों पर की बात, दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को नेपाल के नए राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल से टेलीफोन पर बातचीत की और राष्ट्रपति पद संभालने के लिए उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने एवं दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रतापूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के उपायों पर चर्चा की। राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अभी केरल के दौरे पर हैं और शुक्रवार शाम उन्होंने पौडेल से बातचीत की।
Comments are closed.