Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

नोएडा में हिट एंड रन केस वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी स्टूडेंट को गिरफ्तार किया

7

नोएडा में हिट एंड रन केस वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी स्टूडेंट को गिरफ्तार किया

– नोएडा : महर्षि यूनिवर्सिटी (Maharishi University) हिट एंड रन (Hit and Run) केस में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी स्टूडेंट को बिसरख से गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि हमारी टीम ने इस घटना का सबसे पहले खुलासा किया था। पीड़ित ने मामले के एक हफ्ते बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने का आरोप लगाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला पीड़िता के चाचा अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि वह सुप्रीम कोर्ट में एक लॉयर हैं। उनकी भतीजी स्तुति त्रिपाठी महर्षि विश्वविद्यालय से बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। वह अभी फर्स्ट ईयर में है। करीब एक हफ्ते पहले वह अपने दोस्तों के साथ महर्षि विश्वविद्यालय के कैंपस की रोड पर थी। तभी पीछे से एक गाड़ी आई,

जिसने उसे जोरदार टक्कर मारी। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। इस हादसे में छात्रा को काफी चोटें आई हैं। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी गई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी, लेकिन आरोप है कि 7 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी भी इस यूनिवर्सिटी में उसके साथ पढ़ता है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। बिसरख का रहने वाला आरोपी इस मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी को बिसरख से गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान बिसरख निवासी मुनेंद्र के रूप में हुई है। पीड़ित की बात करें तो वह मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली है। गंभीर चोट आने से वह वाराणसी चली गयी है। घटना के बाद उसकी पढ़ाई तो प्रभावित हुई है। साथ ही इस मामले में हुई कार्रवाई न होने से वह परेशान भी है। इस मामले में महर्षि यूनिवर्सिटी पर भी कई सवाल उठ रहे हैं कि वह विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए क्या कर रही है। वीडियो कर देगा आपको भी हैरान 45 सेकेंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार लड़कियां एक साथ खड़ी हैं। इस दौरान पीछे से एक सफेद कलर की गाड़ी आती है और उन्हें टक्कर मारकर फरार हो जाती है। इस वीडियो में तीन लड़कियां झटके से दूसरी तरफ गिर जाती हैं। वहीं, आरोपी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो जाता है।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading