Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

पीएम बोले- भारत के लोकतंत्र और संस्थाओं की सफलता से कुछ लोग आहत, इसलिए इस पर कर रहे हमला

775

पीएम बोले- भारत के लोकतंत्र और संस्थाओं की सफलता से कुछ लोग आहत, इसलिए इस पर कर रहे हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि यह कालखंड देश के लिए अभूतपूर्व है। देश के सामने कई चुनौतियां हैं। पूरी दुनिया मान रही है कि यह भारत का समय है। एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया के सामने कई चुनौतियां हैं। हमारे सामने भी कई चुनौतियां हैं। फिर भी भारत पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ रहा है।

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस दौरान साल 2023 के शुरुआती 75 दिनों में सरकार के काम का जिक्र किया। उन्होंने यूपी-उत्तराखंड के रेलवे लाइन विद्युतीकरण से लेकर आम बजट तक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस वे का एक भाग पूरा हुआ। जी-20 की कई बैठकें आयोजित की गई। भारत आज तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत के लोकतंत्र और इसकी संस्थाओं की सफलता कुछ लोगों को आहत कर रही है। इसलिए वे इस पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने यह बात ऐसे वक्त की, जब देश में लोकतंत्र की स्थिति की आलोचना करने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा के निशाने पर हैं। भाजपा ब्रिटेन यात्रा के दौरान राहुल गांधी की टिप्पणियों के लिए उनसे माफी की मांग कर रही है। उन पर विदेशी धरती पर देश को बदनाम करने और विदेशी दखल का अनुरोध करने का आरोप लगा रही है।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading