Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

लोग स्वयं ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और दवाईयां ढूंढ रहे : अजय यादव

36

लोग स्वयं ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और दवाईयां ढूंढ  रहे  : अजय यादव

पूर्व मंत्री अजय यादव ने गुरूग्राम प्रशासन को लिया आड़े हाथ

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अधिकारी बेलगाम हो चुके

न सरकार के प्रति जवाबदेही और न ही जनता के प्रति जिम्मेदारी

फतह सिंह उजाला
पटौदी ।
  गुरूग्राम में इन दिनों सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से भागते नजर आ रहे हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति की जिम्मेदारी इस दिनों निगम कमिश्रर विनय प्रताप सिंह देख रहे हैं। कई बार प्रयास करने के बाद भी वो फोन नही उठाते हैं और न ही किसी मैसेज का जवाब देते हैं। उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में शासन ही सही नही है तो फिर प्रशासनिक अधिकारी तो ऐसे होंगे ही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। उनकी न सरकार के प्रति कोई जवाबदेही है और न ही जनता के प्रति जिम्मेदारी। एसे में जनता तो बेसहारा हो गई है। पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है, अस्पतालों में जगह नही है, आक्सीजन नही है, वेंटिलेटर नही हैं, रोजाना बेकसूरों की जान रही है और अधिकारियों का ऐसा रवैया समझ से परे है। जनता को स्वयं ऑक्सीजन, स्वयं वेंटिलेटर और स्वयं ही दवाईयां ढूंढनी पड रही है।

एक वर्ष पूर्व और अब भी वही हाल
पूर्व मंत्री यादव ने कहा कि एक साल पहले कोरोना महामारी आई थी। उस समय भी गुरूग्राम सहित प्रदेश की ऐसी ही स्थिती थी और आज भी ऐसी ही स्थिती है। ऐसे में जनता करे तो क्या करे। समय रहते हुए सरकार ने कोरोना के लिए पर्याप्त इंतजाम आखिर क्यों नही किए। गुरूग्राम जैसे इतने बडे शहर में एक भी अस्थाई अस्पताल का निमार्ण भाजपा सरकार नही करा पाई। श्री यादव ने कहा कि अब भी समय है, सरकार को अपनी कुंभकर्णी निंद से जाग कर जनता की ओर ध्यान देना चाहिए। गुरूग्राम में सरकार को ऑक्सीजन प्लांट लगाना चाहिए।

जल्द अस्थाई अस्पतालों का निमार्ण   
उन्होंने सलाह दी है कि जल्द से जल्द अस्थाई अस्पतालों का निमार्ण करवाना चाहिए। ताकि नागरिकों को कुछ तो राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि भारत अन्य देशों में वैक्सिन निर्यात कर रहा है। देश में वैक्सिनेशन किए बिना झूठी वाहवाही लूटने के लिए विदेशों में दवाईयां भेजी गई। वैक्सीन के अलावा ऑक्सीजन भी निर्यात किया गया, जबकि देश की वास्तविक स्थिति, मांग और जरूरत पडने पर व्यवस्था करने के प्रति कोई भी तैयारी नहीं की गई। 2019-20 के दौरान भारत ने करीब 4514 करोड़ रूपए की ऑक्सीन का निर्यात किया। अगर ये निर्यात नहीं होता तो आज मेडिकल, ऑक्सीजन संकट से जूझ रहे गंभीर मरीजों के इलाज के लिए महत्वपूर्ण संसाधन होता।

दीदी का मुंह तोड जवाब  
वहीं पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि भाजपा की नफरत की राजनीति को हराने वाली जागरुक जनता को मैं शुभकामनाएं देेता हुं। वहीं पं बंगाल में जनता ने भाजपाईयों के एक महिला पर किए गए अपमानजनक कटाक्ष दीदी ओ दीदी का जनता ने मुंह तोड जवाब दिया है। उन्होंने इस हार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार बताया है।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading