Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

मोबाइल टावर हटवाने के लिए लोगों की नवीन गोयल से अपील

7

मोबाइल टावर हटवाने के लिए लोगों की नवीन गोयल से अपील

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। यहां विष्णु गार्डन में एक कार्यक्रम में पहुंचे पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल के समक्ष क्षेत्र के लोगों ने उनके क्षेत्र में लगे अवैध मोबाइल टावर हटवाने की मांग की।
लोगों ने नवीन गोयल को बताया कि विष्णु गार्डन क्षेत्र में अनेक मोबाइल टावर अनाधिकृत रूप से लगाए गए हैं। इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नवीन गोयल ने लोगों को आश्वासन दिया कि इन अवैध टावरों को यहां से हटवाया जाए। किसी भी तरह से अवैध काम नहीं होने दिये जाएंगे। मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात करके जनता की इस समस्या से अवगत कराया। अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेकर जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
नवीन गोयल ने जनता को विश्वास दिलाया कि उनकी जो भी समस्या हो, वे बिना किसी झिझक के उन्हें अवगत कराएं। वे मौके का निरीक्षण भी करेेंगे और संबंधित अधिकारियों तक तुरंत उस समस्या को पहुंचाएंगे। वे आश्वासन से ज्यादा मौके पर ही काम करने के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर गुरुग्राम शहर को और भी बेहतर बनाना है। चाहे पर्यावरण सुरक्षा की बात हो या फिर स्वच्छता की। वे इसकी कमी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाका चाहे कोई भी हो, वहां की सफाई सबसे जरूरी है। सफाई होने से हमारी कई समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं। उन्होंने उपस्थित क्षेत्रवासियों से कहा कि हमें अपने क्षेत्र में सफाई रखने के लिए खुद भी नजर रखनी चाहिए। अगर कोई भी गंदगी इधर-उधर फेंकता है तो उसे टोकना शुरू करें। अक्सर हमारी उदासीनता ही हमारे लिए कई समस्याओं का कारण बन जाती है। इस काम को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझें। इस अवसर पर समाजसेविका सिमरन, शर्मिला, मनोज भारद्वाज, समाजसेवी मोहित सैनी गुडग़ांव गांव, ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य प्रवीण अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वैशाली तोमर समेत काफी कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading