Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

दुनिया में आदमी पार्टी के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की प्रशंसा:  पंकज 

22

दुनिया में आदमी पार्टी के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की प्रशंसा:  पंकज 

पटौदी क्षेत्र में प्रवेश करने पर डाबोधा मोड़ पर आप का स्वागत

समस्त राष्ट्र केजरीवाल की काम की राजनीति को पसंद कर रहा

10 साल में राष्ट्रीय दल की मान्यता, भारतीय लोकतंत्र का इतिहास

फतह सिंह उजाला
गुरूग्राम। 
आम आदमी पार्टी द्वारा समस्त हरियाणा प्रदेश में निकाली गई विजय संकल्प यात्रा का नेतृत्व जिला गुरुग्राम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने किया। पटौदी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने पर डाबोधा मोड़ (फरुखनगर) पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सुखबीर तंवर एवं पटौदी विधानसभा संयोजक विजय यादव द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंकज गुप्ता ने कहा कि समस्त विश्व आम आदमी पार्टी के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की प्रशंसा कर रहा है। समस्त राष्ट्र केजरीवाल की काम की राजनीति को पसंद कर रहा है।

दिल्ली हुई हमारी – अब हरियाणा की बारी
यात्रा का स्वागत करते हुये सुखबीर तंवर ने कहा कि आम आदमी पार्टी दुवारा दिल्ली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के शासन को समाप्त करने के पश्चात गुजरात विधानसभा चुनाव में वांछित मत प्रतिशत प्राप्त करके मात्र 10 साल में राष्ट्रीय दल की मान्यता प्राप्त करना भारतीय लोकतंत्र की ऐतिहासिक घटना है। आम आदमी पार्टी का उद्देश्य राष्ट्र का सर्वांगीण विकास करके भारत को विश्व का प्रथम राष्ट्र बनाना है। पंजाब में ऐतिहासिक राजनीतिक सफलता के पश्चात मेक इंडिया नंबर वन मुहिम तेजी से राष्ट्र में जोर पकड़ रही है। राष्ट्र में आम आदमी पार्टी बुद्धजीवी वर्ग की पहली पसंद बन कर उभर रही है। यात्रा में सम्मिलित बुद्धजीवी वर्ग के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने नारा दिया दिल्ली हुई हमारी – अब  हरियाणा की बारी।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित
यात्रा में डॉ० पंकज बेनीवाल, मीनू सिंह, डॉ० सारिका वर्मा, सुशीला कटारिया, महाबीर वर्मा, राजीव यादव, दीपक कटारिया, पवन यादव, संदीप सिंह, सविता चावला, अंजलि रही, पारस जुनेजा, नितिन कुमार, सुनील गहलोत, निकेत अरोड़ा, शत्रुंजय, रेणु गोयल, सुनील शर्मा, निधी राणा, मनीष मक्कड़, डॉ० कुलबीर सिंह, हरीश मल्होत्रा, मंजीत जेलदार, डॉ० केके राव, डॉ० अश्वनी बंसल, प्रियदर्शिनी सिंह, आनंद, प्रताप कदम, नरेश चौहान, सतबीर यादव, मुकेश चौधरी, डॉ० अशोक कोहली, सुरेंदर शेरपुर, करतार सिंह नैनवा, पंकज तंवर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading