Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

44

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

 📝आज दिनांक 👉

📜 02 मार्च 2022
बुधवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1943
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2078
🇮🇳मास- फाल्गुन
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- अमावस्या – 23:07 तक
🗒पश्चात्- प्रतिपदा
🌠नक्षत्र- शतभिषा-26:38 तक
🌠पश्चात्- पूर्वभाद्रपद
💫करण- चतुष्पाद-12:02 तक
💫पश्चात्- नाग
✨योग- शिव-08:19 तक
✨पश्चात्- सिद्ध
🌅सूर्योदय- 06:45
🌄सूर्यास्त- 18:21
🌙चन्द्रोदय- नहीं
🌛चन्द्रराशि- कुम्भ-दिनरात
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- कोई नहीं
🤖राहुकाल- 12:33 से 14:00
🎑ऋतु- वसन्त
⏳दिशाशूल- उत्तर

✍विशेष👉

🔅आज बुधवार को 👉 फाल्गुन बदी अमावस्या 23:07 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – तर्पण – श्राद्धादि की देवपितृकार्य फाल्गुनी अमावस्या , खप्पर पूजा , पंचक जारी , अन्वाधान , द्वापर युगादि , मन्वादि , गुरु पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में 11:10 पर , कुमार योग 26:37 से सूर्योदय तक , इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें , बिश्नोई मेला ( मुकाम , फाल्गुन कृष्ण अमावस्या ) , श्री जिन कुशलसूरी पुण्य दादा मेला (जैन) , आचार्य श्री शिवसागर जी समाधि ( जैन , फाल्गुन कृष्ण अमावस्या ) , श्री पी॰ के॰ वासुदेवन नायर जयन्ती , भारत कोकिला सरोजिनी नायडू स्मृति दिवस व राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) स्थापना दिवस (40 वां)।
🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन सुदी प्रतिपदा 21:39 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , फाल्गुन शुक्लपक्ष प्रारम्भ , पंचक जारी , पयोव्रत प्रारम्भ , इष्टि , गोकरण – महावलेश्वर रथोत्सव , संत निलोबाराय यात्रा प्रारम्भ , शायर फिराक गोरखपुरी स्मृति दिवस ( ज्ञानपीठ पुरस्‍कार से सम्मानित ) , राइफलमैन श्री संजय कुमार जयन्ती ( परमवीर चक्र से सम्मानित) , राष्ट्रीय रक्षा दिवस ( Indian National Defence Day ) , विश्व वन्य जीव दिवस ( World Wildlife Day ) व विश्व श्रवण दिवस ( World Hearing Day )।

🎯आज की वाणी👉

🌹
सत्यं रूपं श्रुतं विद्या
कौल्यं शीलं बलं धनम्।
शौर्यं च चित्रभाष्यं च
दशेमे स्वर्गयोनय : ।।
भावार्थ👉
सच्चाई , खूबसूरती , शास्त्रज्ञान , विद्या, उत्तम कुल , शील , पराक्रम , धन , शौर्य , और वाक्पटुता – ये दस गुण स्वर्ग पाने के अर्थात् समस्त ऐश्वर्य पाने के समान हैं, अर्थात इन गुणों से सम्पन्न व्यक्ति यहीं पर स्वर्ग सुख भोग रहा है ।
🌹

2 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1717 – द लव ऑफ़ मार्स और वीनस का पहला बैले शो इंग्लैंड में किया गया।
1776 – अमेरिकियों ने बोस्टन में ब्रिटिश सैनिकों को गोलाबारी करना शुरू कर दिया।
1807 – अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पास कर देश में गुलामों के आयात पर रोक लगा दी थी। दास प्रथा की समाप्ति की दिशा में यह अहम कदम था।
1819 – अमेरिका ने अपना पहला आव्रजन कानून पारित किया।
1835 – फर्डिनेंड ऑस्ट्रिया का सम्राट (राजा) बन गया। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1836 – टेक्सास ने मेक्सिको से अपनी आजादी की घोषणा की।
1866 – निड्ल कंपनी एक्सेलसियर ने सिलाई मशीन की सुई बनानी शुरू की।
1901 – दुनिया की पहली वायरलैस टेलीग्राफ कंपनी हवाई में खुली।
1919 – अंतर्राष्ट्रीय मार्क्सवादी पार्टी की पहली बैठक मास्को में हुई।
1946 – हो ची मिन्ह वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1962 – जनरल ने विन की अगुवाई में सेना ने बर्मा की सत्ता पर कब्जा किया।

शिक्षक समाज हरियाणा टेलीग्राम👇
http://t.me//sikshahsamajharyana

1969 – सुपरसॉनिक विमान कॉनकॉर्ड की पहली उड़ान सफल रही। ये विमान टॉलूज से उड़ा और सिर्फ 27 मिनट की उड़ान के बाद पायलट ने उसे उतारने का फैसला किया।
1970 – अफ्रीकी महाद्वीप का देश रोडेशिया (अब जिम्बाब्बे) एक स्वतंत्र गणराज्य बना।
1981 – तीन आतंकवादियों ने पाकिस्तान एयरलायंस के विमान का अपहरण किया।
1982 – बिहार की राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु का उद्घाटन हुआ।
1983 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1991 – श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक हुए एक कार बम विस्फोट में देश के रक्षा उपमंत्री रंजन विजयरत्ने सहित 19 लोग मारे गए।
1995 – इक्वाडोर एवं पेरू के मध्य चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के मध्य समझौता।
1997 – चीन द्वारा अपने रक्षा बजट में 12 प्रतिशत की वृद्धि।
1999 – व्यापक परमाणु परीक्षण संधि (सी.टी.बी.टी.) पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत के साथ किसी गुप्त समझौते के समाचार का सं.रा. अमेरिका द्वारा खंडन।
2000 – चिली के पूर्व सैनिक तानाशाह जनरल आगस्टो पिनोशे ब्रिटेन द्वारा रिहा करने के बाद स्वदेश रवाना।
2002 – कूलम (आस्ट्रेलिया) में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन शुरू , पाकिस्तान को पुन: शामिल करने से इन्कार ।
2002 – फ़िलिस्तीन ने इस्रायल से सभी सम्बन्ध तोड़े।
2004 – इराक युद्ध के दौरान आतंकवादी संगठन अलकायदा ने 170 लोगों की हत्या की, 500 से अधिक घायल।
2006 – नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न।
2008 – आइगेट कॉर्पोरेशन ने फनी मूर्ति को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।
2008 – हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया के दफ़्तर पर इस्रायली युद्धक विमानों ने हमला किया।
2008 – ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर इराक पहुँचे।
2008 – नेपाल सरकार ने पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक स्वायत्तता की मांग को लेकर संघर्षरत देसी जातीय समूहों के एक गठबंधन से समझौता किया।
2009- चुनाव आयोग ने 15वीं लोकसभा के चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच 5 चरणों में सम्पन्न करने की घोषणा की।
2009 – रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी अनुषंगी रिलायंस पेट्रोलियम के निवेशकों के निदेशकों के बोर्ड ने दोनों कम्पनियों के विलय के प्रस्ताव को मंज़ूदी दी।
2010 – सिडनी गे एंड लेस्बियन मार्डी ग्रास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक लोगों ने सिडनी ओपेरा हॉउस के सामने सीढियों पर कपड़े उतारकर स्पेंसर ट्यूनिक नामक अमेरिकी फोटोग्राफर के लिए पोज किया।
2011 – पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री शहबाज भट्टी की हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
2012 – जर्मनी में अदालत ने एप्पल और सैमसंग के बीच पेटेंट का मुकदमा खारिज किया।
2014 – रुस की संसद से मंजूरी के बाद राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन में सेना भेजने का निर्णय लिया।
2019 – निठारी कांड के 10वें केस में भी सुरेंद्र कोली को मिली फांसी की सजा, हत्या समेत कई धाराओं में दोषी।
2020 – मुख्यमंत्री अमरिंदर की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट की बैठक में नए लोकपाल बिल को मंजूरी मिली । मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायक इसके दायरे में होंगे।
2020 – भारत सरकार ने राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य को इको-सेंसिटिव ज़ोन घोषित किया।
2021 – म्‍यांमा में निर्वाचित सांसदों के एक समूह ने कार्यवाहक मंत्रियों के नामों की सूची घोषित की।
2021 – भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मासिक जलवायु सारांश जारी किया।

2 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉

1924 – गुलशन राय – हिन्दी फ़िल्म निर्माता व वितरक थे।
1926 – पी॰ के॰ वासुदेवन नायर – केरल के पूर्व मुख्यमंत्री।
1931 – मिखाइल गोर्बाचोफ सोवियत संघ के अन्तिम राष्ट्रपति थे।
1932 – बसंत सिंह खालसा, राजनीतिज्ञ।
1951 – किशोर भट्ट एक भारतीय आवाज अभिनेता ।
1986 – जयन्त तालुकदार, भारतीय तीरंदाज़ खिलाड़ी।
1990 – टाइगर श्रॉफ़ – एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता तथा मार्शल आर्टिस्ट।

2 मार्च को हुए निधन👉

1700 – छत्रपति शिवाजी महाराज के छोटे पुत्र राजाराम का सिंहगढ़ में निधन।
1869 – हरकोर्ट बटलर, उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल।
1949 – भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली तथा ‘भारत कोकिला’ के नाम से मशहूर सरोजिनी नायडू का निधन।
2010 – सैयद अली – भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी थे।
2011 – पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री शहबाज भट्टी।
2014 – पवन दीवान – छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के प्रखर नेता, संत और कवि थे।
2021 – बलदेव शरण नारंग – श्याम चौरासी घराने की श्रंखला से जुड़े प्रसिद्ध शास्त्रीय वादक तथा संगीतकार थे।
2021 – नन्द कुमार सिंह चौहान – भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद रहे।

2 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 बिश्नोई मेला ( मुकाम , फाल्गुन कृष्ण अमावस्या )।
🔅 श्री जिन कुशलसूरी पुण्य दादा मेला (जैन) ।
🔅 आचार्य श्री शिवसागर जी समाधि ( जैन , फाल्गुन कृष्ण अमावस्या ) ।
🔅 हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
🔅 श्री पी॰ के॰ वासुदेवन नायर जयन्ती।
🔅 भारत कोकिला सरोजिनी नायडू स्मृति दिवस ।
🔅 राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) स्थापना दिवस (40 वां)।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading