Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

37

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

 📝आज दिनांक 👉

📜 01 मार्च 2022
मंगलवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1943
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2078
🇮🇳मास- फाल्गुन
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- चतुर्दशी-25:03 तक
🗒पश्चात्- अमावस्या
🌠नक्षत्र- धनिष्ठा-27:48 तक
🌠पश्चात्- शतभिषा
💫करण- विष्टि-14:08 तक
💫पश्चात्- शकुन
✨योग- परिघ-11:16 तक
✨पश्चात्- शिव
🌅सूर्योदय- 06:46
🌄सूर्यास्त- 18:20
🌙चन्द्रोदय- 30:41
🌛चन्द्रराशि- मकर-16:32 तक
🌛पश्चात्- कुम्भ
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 12:10 से 12:56
🤖राहुकाल- 15:27 से 16:54
🎑ऋतु- वसन्त
⏳दिशाशूल- उत्तर

✍विशेष👉

🔅आज मंगलवार को 👉 फाल्गुन बदी चतुर्दशी 25:03 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , श्री महाशिवरात्रि व्रत , ( रूद्राभिषेक / चतुर्दश ज्योतिर्लिंग पूजा , महानिशीथ का 23:43 से 24:33 तक ) , मार्च माह 2022 प्रारम्भ , बुध धनि. नक्षत्र में 20:28 पर , विघ्नकारक भद्रा 14:09 तक , पंचक प्रारम्भ 14:31 से , कृतिवासेश्वर दर्शन – पूजन , शब – ए – मिराज (मुस्लिम ) , महर्षि दयानन्द सरस्वती बोधोत्सव ( महाशिवरात्रि , बोध सप्ताह प्रारम्भ ) , श्री वैद्यनाथ जयन्ती ( महाशिवरात्रि ) , ऋषि बोधोत्सव , आर्यसमाज सप्ताह प्रारम्भ , भगवान वासुपूज्य जन्म – तप कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी ) , आचार्य श्री योगेन्द्रसागर जी समाधि ( जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी ) , श्री मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन जन्म दिवस , श्री चरणजीत सिंह चन्नी जन्म दिवस , मुक्केबाज मैरीकॉम का जन्म दिवस , श्री वसन्तदादा पाटिल स्मृति दिवस , श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य जन्म दिवस , श्री नितीश कुमार जन्म दिवस , शून्य भेदभाव दिवस (2014) , नागरिक लेखा दिवस (46वां {भारतीय नागरिक लेखा सेवा (आईसीएएस)} , भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (एलपीएआई) स्थापना दिवस (10वां) , विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस , जनऔषधि दिवस सप्ताह (1 मार्च से 7 मार्च, 2021) व उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव ( प्रतिवर्ष 01 से 07 मार्च )।
🔅कल बुधवार को 👉 फाल्गुन बदी अमावस्या 23:07 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – तर्पण – श्राद्धादि की देवपितृकार्य फाल्गुनी अमावस्या , खप्पर पूजा , पंचक जारी , अन्वाधान , द्वापर युगादि , मन्वादि , गुरु पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में 11:10 पर , कुमार योग 26:37 से सूर्योदय तक , बिश्नोई मेला , श्री जिन कुशलसूरी पुण्य दादा मेला (जैन) , आचार्य श्री शिवसागर जी समाधि ( जैन , फाल्गुन कृष्ण अमावस्या ) , श्री पी॰ के॰ वासुदेवन नायर जयन्ती व भारत कोकिला सरोजिनी नायडू स्मृति दिवस।

🎯आज की वाणी👉

🌹
नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय
भस्माङ्गरागाय महेश्वराय ।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय
तस्मै नकाराय नम: शिवाय ॥
भावार्थ👉
जो शिव नागराज वासुकि का हार पहिने हुए हैं, तीन नेत्रों वाले हैं, तथा भस्म की राख को सारे शरीर में लगाये हुए हैं, इस प्रकार महान् ऐश्वर्य सम्पन्न वे शिव नित्य –अविनाशी तथा शुभ हैं। दिशाएँ जिनके लिए वस्त्रों का कार्य करती हैं, अर्थात् वस्त्र आदि उपाधि से भी जो रहित हैं; ऐसे निरवच्छिन्न उस नकार स्वरूप शिव को मैं नमस्कार करता हूँ।
🌹

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1640 – ब्रिटेन को मद्रास में व्यापार केंद्र खोलने की अनुमति मिली।
1711 – स्पेक्टेटर का “प्रकाशन लंदन में शुरू हुआ।
1763 – चार्ल्स टाउनशेंड ब्रिटिश सरकार में व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष बने।
1775 – नाना फड़णवीस और ब्रिटेन के बीच पुरन्धर संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1780 – पेंसिल्वेनिया गुलाम बनने वाला पहला अमेरिकी राज्य बन गया।
1781 – महाद्वीपीय कांग्रेस ने आर्टिकल्स ऑफ़ कॉन्फ़ेडरेशन को गोद लिया।
1785 – फिलाडेल्फिया सोसाइटी फॉर द प्रोमोशन ऑफ इनग्रीमेंट का आयोजन किया गया।
1790 – संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली अधिकृत जनगणना हुई; यह बाद में उसी वर्ष में आयोजित की गयी।
1792 – फ्रांसिस द्वितीय ने पवित्र रोमन सम्राट के अंतिम सम्राट के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
1803 – ओहियो को संयुक्त राज्य अमेरिका के 17 वें राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।
1840 – अडोल्फे थिएर्स फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1847 – मिशिगन राज्य में औपचारिक रूप से मौत की सजा को समाप्त कर दिया गया।
1851 – विक्टर ह्यूगो ने फ्रांसीसी नेशनल असेंबली के एक भाषण में युनाइटेड स्टेट्स ऑफ यूरोप का प्रयोग किया।
1854 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लांघ के सिद्धांत के तहत भारत के झासी राज्य को अपने राज्य में जोड़ा।
1872 – येलोस्टोन दुनिया का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।
1886 – सिंगापुर में एंग्लो-चीनी स्कूल बिशप विलियम ओल्डम द्वारा स्थापित किया गया।
1896 – वैज्ञानिक ऑनरी बेकेरल के एक प्रयोग के कारण रेडियोधर्मिता क्या होती है, इसका पहली बार पता चला।
1908 – टाटा आयरन और स्टील कंपनी की स्थापना जमशेदपुर में की गई।
1919 – महात्मा गांधी ने राॅलेट एक्ट के खिलाफ सत्याग्रह शुरु करने की घोषणा की।
1947 – अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपना वित्तीय कामकाज शुरू किया था।
1954 – अमरीका ने प्रशांत क्षेत्र में स्थित मार्शल द्वीपों के बिकिनी द्वीपसमूह में किसी मानव की ओर से हुआ सबसे बड़ा विस्फोट किया। ये माना जाता है कि हाइड्रोजन बम हिरोशिमा को नष्ट करने वाले परमाणु बम से भी हज़ार गुना ज़्यादा शक्तिशाली बम था।
1966 – ब्रितानी वित्त मंत्री जेम्स कैलाहन ने ब्रितानी मुद्रा व्यवस्था में परिवर्तन की घोषणा की।
1969 – नयी दिल्ली- कोलकाता के बीच प्रथम राजधानी ट्रेन शुरु।
1996 – विद्युत उत्पादन हेतु थर्मो न्यूस्लियर रिएक्टर स्थापित करने के उद्देश्य से भारत, रूस, चीन और ईरान एशियन फ़ाउंडेशन फ़ॉर थर्मोन्यूक्लियर स्टडीज नामक संस्थान स्थापित करने पर सहमत।
1999 – मानव संहारक बारूदी सुरंगों (एंटी पर्सेनिबल माइन्स) के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संधि (ओटावा संधि) लागू हुआ।
2000 – मोहम्मद अहमद अल गयूम के स्थान पर मुबारक अल शामेख लीबिया के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2001 – उत्तर-पश्चिमी अमेरिका में भूकम्प, फिजी की अंतरिम सरकार अवैध घोषित, लश्कर-ए-तोइबा सहित 21 आतंकवादी संगठनों पर ब्रिटेन में प्रतिबंध।
2002 – यूरो क्षेत्र के 10 देशों की मुद्रा समाप्त, ‘यूरो’ अब 30 करोड़ लोगों की वैध मुद्रा बना।
2004 – रूस के राष्ट्रपति ने मिखाइल फ़्रैदकोव को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। हैती के राष्ट्रपति ज्यों बर्तरा एसिस्तदे देश छोड़कर दक्षिण अफ़्रीका भागे।
2005 – सोयूज-यू राकेट कजाकिस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित।
2006 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2007 – अमूल्य नाथ शर्मा नेपाल के प्रथम बिशप बने।
2008 – उत्तर प्रदेश के केबिनेट सचिव शशांक शेखर ने सचिवालय के शासकीय प्रधान का दायित्व तथा कैबिनेट मंत्री का दर्जा छोड़ा।
2008 – निजी क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी वाणिज्य बैंक आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड ने न्यूयार्क में अपनी शाखा खोली।
2008 – वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर बहते हुए पानी की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिलने का दावा किया।
2009- राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने चावला को अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बनाने की घोषणा की।
2010 – भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सऊदी अरब यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि समेत व्यापार, विज्ञान-तकनीक, संस्कृति आदि क्षेत्रों में दस समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
2010 – हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया।
2013 – मलेशिया सरकार और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गए।
2014 – चीन के कुनमिंग रेलवे स्टेशन में आतंकवादियों के समूह ने चाकू से हमला कर 29 लोगों को मार डाला।
2014 – ब्रिटेन को मद्रास में व्यापार केंद्र खोलने की अनुमति मिली।
2014 – शून्य भेदभाव दिवस संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा मनाया जाने वाला वार्षिक दिवस मनाया गया।
2018 – भारत की विनेश फोगाट ने किर्गिस्‍तान के बिश्‍केक में एशियाई कुश्‍ती चैम्पियनशिप के 50 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीत लिया।
2018 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गिरफ्तारी के डर से विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों से निपटने के लिए भगोड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक-2018 को मंजूरी दे दी।
2019 – प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्‍ली में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए शांति स्‍वरूप भटनागर पुरस्‍कार प्रदान किए।
2019 – जम्मू-कश्मीर: सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों पर गोलीबारी, 4 जवान शहीद।
2019 – पाकिस्तान से स्वदेश लौटे विंग कमांडर अभिनंदन, सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक जश्न।
2020 – मलेशिया में पूर्व गृह मंत्री मोहिउद्दीन यासीन ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
2020 – सीरियाई शासन के खिलाफ आक्रामक हमले में तुर्की ने दो सीरियाई युद्धक विमानों को मार गिराया , जिसमें 19 सीरियन सैनिकों के मारे जाने की खबर है।
2021 – म्‍यांमा की एक अदालत ने अपदस्‍थ स्‍टेट काउंसलर आंग सान सू की के खिलाफ दो और आरोप लगाए।
2021 – कंप्यूटर निर्माता एचपी ने समुद्र में प्लास्टिक कचरे का उपयोग करके अपना पहला कंप्यूटर विकसित किया।

1 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉

1916 – सरदारनी मान कौर – भारतीय ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट थीं।
1917 – करतार सिंह दुग्गल – पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक थे।
1919 – पृथ्वी नाथ धर – जिन्हें सामान्यतः पी एन धर के नाम से जाना जाता है, अर्थशास्त्री थे और इन्दिरा गान्धी के निजि सलाहकार एवं सचिव थे।
1930 – रामा प्रसाद गोयनका – आरपीजी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष एमेरिटस थे।
1941 – गणेशी लाल – भारतीय राजनीतिज्ञ (भाजपा)।
1942 – रमेश उपाध्याय – भारतीय लेखक।
1944 – बुद्धदेव भट्टाचार्य – पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री।
1951 – नितीश कुमार, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं पूर्व रेल मंत्री, बिहार के 22वें मुख्यमंत्री।
1953 – मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन – भारतीय राजनितज्ञ एवं पूर्व अभिनेता ,जो तमिलनाडु के 8वें मुख्यमंत्री बने।
1963 – चरणजीत सिंह चन्नी – भारत के पंजाब राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री।
1965 – अर्चना जोगलेकर – फिल्म अभिनेत्री भारत।
1968 – सलिल अंकोला, भारतीय क्रिकेटर और टीवी अभिनेता।
1967 – निरंजन ज्योति – भारतीय राजनेत्री (भाजपा)।
1968 – कुंजारानी देवी, भारतीय महिला भारोत्तोलक खिलाड़ी।
1983 – मैरी कॉम – भारतीय महिला मुक्केबाज़।
1990 – क्रिस्टल डिसूजा – भारतीय हिन्दी अभिनेत्री।
1992 – शरद कुमार – भारतीय पैरा एथलीट।

1 मार्च को हुए निधन👉

1914 – लॉर्ड मिण्टो द्वितीय भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल थे।
1988 – सोहन लाल द्विवेदी – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।
1989 – वसन्तदादा पाटिल, भारतीय राजनीतिज्ञ व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके।
2017 -तारक मेहता – गुजराती साहित्यकार थे।
2019 – हरियाणा BJP के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर का 90 वर्ष की आयु में निधन।
2020 – एथलेटिक्स कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जोगिंदर सिंह सैनी का निधन।

1 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्री महाशिवरात्रि व्रत ।
🔅 शब – ए – मिराज (मुस्लिम )।
🔅 महर्षि दयानन्द सरस्वती बोधोत्सव ( महाशिवरात्रि ,ऋषि बोधोत्सव , बोध सप्ताह प्रारम्भ )।
🔅 आर्यसमाज सप्ताह प्रारम्भ ।
🔅 श्री वैद्यनाथ जयन्ती ( महाशिवरात्रि )।
🔅 भगवान वासुपूज्य जन्म – तप कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी )।
🔅 आचार्य श्री योगेन्द्रसागर जी समाधि ( जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी )।
🔅 श्री मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन जन्म दिवस।
🔅श्री चरणजीत सिंह चन्नी जन्म दिवस।
🔅 मुक्केबाज मैरीकॉम का जन्म दिवस ।
🔅 श्री वसन्तदादा पाटिल स्मृति दिवस।
🔅 श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य जन्म दिवस ।
🔅 श्री नितीश कुमार जन्म दिवस।
🔅 शून्य भेदभाव दिवस (2014)।
🔅 नागरिक लेखा दिवस (46वां {भारतीय नागरिक लेखा सेवा (आईसीएएस)}।
🔅 भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (एलपीएआई) स्थापना दिवस (10वां)।
🔅 विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस।
🔅जनऔषधि दिवस सप्ताह (1 मार्च से 7 मार्च, 2021)
🔅 उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव ( प्रतिवर्ष 01 से 07 मार्च )।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading