इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..
इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..
📝आज दिनांक 👉
📜 25 फरवरी 2022
शुक्रवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚
🇮🇳शक सम्वत- 1943
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2078
🇮🇳मास- फाल्गुन
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- नवमी-13:00 तक
🗒पश्चात्- दशमी
🌠नक्षत्र- ज्येष्ठा-12:08 तक
🌠पश्चात्- मूल
💫करण- गर-13:00 तक
💫पश्चात्- वणिज
✨योग- वज्र-23:58 तक
✨पश्चात्- सिद्धि
🌅सूर्योदय- 06:50
🌄सूर्यास्त- 18:18
🌙चन्द्रोदय- 27:15
🌛चन्द्रराशि- वृश्चिक-12:08 तक
🌛पश्चात्- धनु
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 12:11 से 12:57
🤖राहुकाल- 11:08 से 12:34
🎑ऋतु- वसन्त
⏳दिशाशूल- पश्चिम
✍विशेष👉
🔅आज शुक्रवार को 👉 फाल्गुन बदी नवमी 13:00 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्री रामदास नवमी , विघ्नकारक भद्रा 23:49 से , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , कुमार योग 12:57 से सूर्योदय तक ,समर्थ गुरु श्री रामदास जयन्ती ( फाल्गुन कृष्ण नवमी ) , भगवान श्री पुष्पदंत जी गर्भकल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण नवमी ) , अवतार श्री मेहर बाबा जन्मोत्सव , अभिनेता डैनी डैनजोंग्पा जन्मदिवस , श्री विमल प्रसाद चालिहा स्मृति दिवस व राष्ट्रीय समर स्मारक ( राष्ट्रीय युद्ध स्मारक ) दिवस ( 25 फरवरी 2019 )।
🔅कल शनिवार को 👉 फाल्गुन बदी दशमी 10:42 तक पश्चात् एकादशी शुरु , विजया एकादशी व्रत (स्मार्त /गृहस्थी ) , विघ्नकारक भद्रा 10:40 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 10:33 तक , मंगल मकर राशि में 15:49 पर , स्वामी दयानंद सरस्वती जयन्ती ( फाल्गुन कृष्ण दशमी ) , श्रीमती आनंदी गोपाल जोशी स्मृति दिवस , वीर विनायक दामोदर सावरकर स्मृति दिवस व श्री शंकरराव भाऊराव चव्हाण स्मृति दिवस।
🎯आज की वाणी👉
🌹
परेषां यदसूयते
न तत् कुर्यात् स्वयं नरः।
यो ह्यसूयुस्तथायुक्तः
सोऽवहासं नियच्छति॥
★महाभारतम् शान्तिपर्व २९०
अर्थात्👉
मनुष्य दूसरे के जिस कर्म की निन्दा करे, उसको स्वयं भी न करे। जो दूसरे की निन्दा कर्ता है, किंतु स्वयं उसी निन्द्य कर्म में लगा रहता है, वह उपहास का पात्र होता है।
🌹
25 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1760 – क्लाइव ने प्रथम बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस आया।
1788 – पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।
1921 – जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने कब्जा किया।
1925 – जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध में तुर्की ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1952 – नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1954 – सीरिया के स्वार्थी और भाई भतीजावादी राष्ट्रपति अदीब शीशकली के विरुद्ध इस देश की जनता ने पहाड़ी क्षेत्रों में सशस्त्र विद्रोह आरंभ किया।
1962 – आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई।
1975 – सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी थी।
1980 – ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी वर्ष जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था।
1986 – मारिया कोराजोन अकीनो के फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया।
1988 – सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।
1991 – वारसा संधि के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हंग्री में एक सम्मेलन के दौरान उस संधि के निरस्त होने की घोषणा की।
2000 – रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।
2003 – गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में ‘क्वालालंपुर घोषणा’ स्वीकृत।
2006 – दीपा मेहता की फ़िल्म ‘वाटर’ को ‘गोल्डेन किन्नारी’ पुरस्कार मिला।
2008 – एच.डी.एफ.सी. व सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई।
2008 – फ़िल्म ‘नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन’ को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।
2009- पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक नियुक्त हुए।
2011- भारतीय सेना ने झारखंड में जारी 34वें राष्ट्रीय खेलों में 62 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में पहला स्थान बनाए रखा । जबकि मणिपुर ने तमाम उतार-चढ़ाव के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।
2019 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय युद्धस्मारक राष्ट्र को समर्पित किया।
2019 – टी20 में 8000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने सुरेश रैना।
2019 – अमेरिका समर्थित सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेस ने इराक को 280 इराकी और विदेशी कैदी सौंपे।
2020 – भारत और अमरीका ने तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौतों को अंतिम रूप दिया और स्वास्थ्य तथा तेल क्षेत्र में तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2020 – चंडीगढ़ की काशवी एक वनडे में 10 विकेट लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी।
2020 – न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री विंस्टन पीटर्स चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
2021 – तमिलनाडु सरकार ने शिक्षकों और सार्वजनिक उमक्रम के कर्मियों समेत अपने सभी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाकर 60 साल करने का फैसला किया।
2021 – ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण का आदेश दिया।
2021 – भारत ने तीन – दिवसीय शेरपाओं की बैठक के उद्घाटन के साथ अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता शुरू की।
25 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉
1707 – कार्लो गोल्दोनी – प्रसिद्ध इतालवी नाटककार थे।
1859 – राधाचरण गोस्वामी – ब्रज के निवासी एक साहित्यकार, नाटककार और संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान थे।
1894 – धार्मिक नेता मेहर बाबा का पुणे में जन्म हुआ।
1897 – अमरनाथ झा – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री।
1899 – गुरनाम सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
1916 – शंखो चौधरी – भारतीय मूर्तिकार थे, जो भारत के कला परिदृश्य में एक प्रसिद्ध व्यक्ति थे।
1925 – सेहु शगारी – नाइजीरिया के राष्ट्रपति थे।
1948 – डैनी डैनज़ोंग्पा, भारतीय अभिनेता।
1966 – के. वी. राबिया – शारीरिक रूप से विकलांग सामाजिक कार्यकर्ता।
1974 – दिव्या भारती – हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री थीं (जन्म दिनांक कन्फर्म नहीं)।
1981 – शाहिद कपूर, भारतीय अभिनेता।
1984 – विकास शर्मा – भारतीय समाचार चैनल ‘रिपब्लिक भारत टीवी’ के जाने-माने एंकर थे।
1994 – उर्वशी रौतेला – एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री तथा मॉडल है।
25 फ़रवरी को हुए निधन👉
1586 – अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये (कन्फर्म नहीं)।
1970 – मन्नत्तु पद्मनाभन – केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक।
1971 – विमल प्रसाद चालिहा – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और असम के मुख्यमंत्री रहे थे।
1987 – एस. एच. बिहारी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।
2001- 92 साल की उम्र में आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन एडिलेड स्थित उनके घर में हुआ था।
2004 – बी. नागी रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक।
2007 – पी भास्करण एक भारतीय मलयालम कवि।
2008 – हंस राज खन्ना, भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश (जन्म 1912)।
2020 – मिस्र पर 30 वर्ष तक शासन करने वाले पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद होस्नी मुबारक का निधन।
2021 – विष्णुनारायणन नंबूथिरी – एक भारतीय लेखक और मलयालम साहित्य के विद्वान थे ।
25 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 समर्थ गुरु श्री रामदास जयन्ती ( फाल्गुन कृष्ण नवमी )।
🔅 भगवान श्री पुष्पदंत जी गर्भकल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण नवमी )।
🔅 अवतार श्री मेहर बाबा जन्मोत्सव ।
🔅 श्री गुरनाम सिंह जयन्ती।
🔅 अभिनेता डैनी डैनजोंग्पा जन्मदिवस।
🔅 श्री विमल प्रसाद चालिहा स्मृति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय समर स्मारक ( राष्ट्रीय युद्ध स्मारक ) दिवस ( 25 फरवरी 2019 )।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
Comments are closed.