Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

43

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

 📝आज दिनांक 👉

📜 24 फरवरी 2022
बृहस्पतिवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1943
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2078
🇮🇳मास- फाल्गुन
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- अष्टमी-15:06 तक
🗒पश्चात्- नवमी
🌠नक्षत्र- अनुराधा-13:31 तक
🌠पश्चात्- ज्येष्ठा
💫करण- कौलव-15:06 तक
💫पश्चात्- तैतिल
✨योग- हर्शण-26:57 तक
✨पश्चात्- वज्र
🌅सूर्योदय- 06:51
🌄सूर्यास्त- 18:17
🌙चन्द्रोदय- 26:10
🌛चन्द्रराशि- वृश्चिक-दिनरात
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 12:11 से 12:57
🤖राहुकाल- 14:00 से 15:26
🎑ऋतु- वसन्त
⏳दिशाशूल- दक्षिण

✍विशेष👉

🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन बदी अष्टमी 15:06 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री सीताष्टमी / हलाष्टमी , मासिक कालाष्टमी व्रत , अष्टम् का श्राद्ध , मूल संज्ञक नक्षत्र 13:31 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 13:31 तक , स्थिरयोग 13:30 से सूर्योदय तक , जानकी व्रत / जयन्ती ( मतान्तरे , फाल्गुन कृष्ण अष्टमी ) , सुश्री जयललिता जयन्ती , प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी स्मृति दिवस व केन्द्रीय उत्पाद शुल्क (आवकारी) दिवस (भारत)।
🔅कल शुक्रवार को 👉 फाल्गुन बदी नवमी 13:00 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्री रामदास नवमी , विघ्नकारक भद्रा 23:49 से , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , कुमार योग 12:57 से सूर्योदय तक , इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें , समर्थ गुरु श्री रामदास जयन्ती ( फाल्गुन कृष्ण नवमी ) , भगवान श्री पुष्पदंत जी गर्भकल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण नवमी ) , अवतार श्री मेहर बाबा जन्मोत्सव , अभिनेता डैनी डैनजोंग्पा जन्मदिवस , श्री विमल प्रसाद चालिहा स्मृति दिवस व राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक ( राष्ट्रीय युद्ध स्मारक ) दिवस ( 25 फरवरी 2019 )।

🎯आज की वाणी👉

🌹
दमः क्षमा धृतिस्तेजः
संतोषः सत्यवादिता ।
ह्रीरहिंसाऽव्यसनिता
दाक्ष्यं चेति सुखावहाः॥
★महाभारतम् शान्तिपर्व- २९०
भावार्थ👉
इन्द्रियसंयम, क्षमा, धैर्य, तेज, संतोष, सत्यभाषण, लज्जा, अहिंसा, दुर्व्यसन का अभाव तथा दक्षता– ये सब सुख देने वाले हैं।
🌹

24 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1708 – राजकुमार जोहान विलेम फ्रिसो ने ग्रोनिंगन के वायसराय के रूप में शपथ ली।
1711 – जॉर्ज फ्रेडरिक हैंडल के ओपेरा “रिनाल्डो” लंदन में हेमार्केट थियेटर में प्रीमियर शुरू हुआ।
1739 – करनाल में हुए युद्ध में फ़ारस पर सत्तासीन तुर्क नादिरशाह ने मुग़ल शहंशाह आलम की भारतीय सेना को हरा दिया।
1779 – जॉर्ज रोजर्स क्लार्क ने ब्रिटिश से विन्सेनस को बंदी बना लिया।
1803 – मैबररी वी. मैडिसन: संयुक्त राज्य के सर्वोच्च न्यायालय न्यायिक समीक्षा के सिद्धांत को स्थापित किया गया ।
1821 – मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1822 – दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।
1831 – दा ट्रीटि ऑफ़ डासिंग रेबिट क्रीक वह पहली संधि है जिसे भारतीय रिमूवल एक्ट से हटाने की घोषणा की गयी।
1882 – संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान आज ही के दिन की गई थी।
1894 – निकारागुआ ने हाेंडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर कब्जा किया।
1895 – क्यूबा में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये लड़ाई शुरु हुई।
1918 – यूरोपीय देश इस्तोनिया ने रूस से स्वतंत्रता हासिल की।
1945 – मिस्र और सीरिया ने नाजी जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1949 – इजरायल और मिस्र ने संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1949 – ज़ायोनी शासन और मिस्र के बीच संघर्ष विराम समझौता हुआ।
1961 – मद्रास सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का फैसला किया।

1974 – पाकिस्तान ने आधिकारिक तौरx Dr बंगलादेश को मान्यता प्रदान की (घोषणा 22 फरवरी को की, कन्फर्म नहीं है)।

1976 – अर्जेन्टीना में सेना प्रमुखों द्वारा बलात् सत्ता ग्रहण, राष्ट्रपति श्रीमती पैरों गिरफ्तार एवं संसद भंग।
1976 – क्यूबा में संविधान को अंगीकार किया गया।
1991 – अमेरिका और गठबंधन सेनाओं ने इराकी सेना के खिलाफ जमीनी लड़ाई शुरु की।

2001 – पाकिस्तान भारत से परमाणु निवारण के लिए वार्ता को तैयार।
2003 – चीन के जिजियांग प्रान्त में भीषण भूकम्प से 257 मरे।
2004 – रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को उनके पद से हटाया।
2006 – फिलीपींस में तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू।
2008 – रिलायंस पावर ने अपने शेयर धारकों की क्षतिपूर्ति के लिए बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया।
2008 – मुम्बई की शगुन साराभाई ने जोहांसवर्ग में मिस इण्डिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीता।
2009 – केन्द्र सरकार ने सेवा कर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की।
2013 – राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।
2019 – भारत में प्रधानमंत्री किसान योजना शुरू की गई।
2019 – चाबहार पोर्ट: अफगानिस्तान ने भारत को निर्यात के लिए नया रास्ता खोला।
2019 – बांग्लादेश में प्लेन हाइजैक की कोशिश नाकाम,अपहरणकर्ता मारा गया ।
2019 – कश्‍मीर में सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को किया ढेर, DSP और सेना का जवान भिवानी ( लोहारू के मिट्ठी गांव )निवासी हवलदार सोमबीर शहीद।
2019 – वेनेजुएला में जारी हिंसा में दो लोगों की मौत ।
2020 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों को सम्बोधित किया।
2020 – मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने इस्तीफा दिया।
2021 – भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गुजरात के मोटेरा में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का उद्घाटन किया।

24 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1304 – इब्न बतूता – अरब यात्री, विद्धान् तथा लेखक।
1525 – पुर्तगाल के विख्यात कवि लुईस वास कैमुएन्स का पुर्तगाल के लिसबन नगर में जन्म हुआ।
1919 – शारदा मुखर्जी – भारतीय राजनीतिज्ञ थीं।
1924 – प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक तलत महमूद का जन्म हुआ।
1939 – जॉय मुखर्जी – हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक।
1948 – जयललिता – तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी no की प्रसिद्ध नेता थीं।
1972 – पूजा भट्ट -भारतीय अभिनेत्री, निर्देशिका और निर्माता।
1984 – मौमा दास – एक भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ।

24 फ़रवरी को हुए निधन👉

1967 – उस्मान अली, हैदराबाद के अंतिम निज़ाम।
1986 – रुक्मिणी देवी अरुंडेल – भरतनाट्यम की प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना थीं।
1998 -ललिता पवार, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
2011 – अनंत पै – भारतीय शिक्षा शास्री, अमर चित्रकथा के संस्थापक थे।
2018 – श्रीदेवी – भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों में से एक थीं।
2020 – अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा को नई उपलब्धियों तक पहुंचाने वाली प्रसिद्ध गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन का निधन ।
2021- सरदूल सिकंदर – पंजाबी भाषा के लोक और पॉप संगीत से जुड़े प्रसिद्ध गायक तथा अभिनेता थे।

24 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 माता जानकी व्रत / जयन्ती ( मतान्तरे , फाल्गुन कृष्ण अष्टमी )।
🔅 सुश्री जयललिता जयन्ती ।
🔅 प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी स्मृति दिवस ।
🔅 केन्द्रीय उत्पाद शुल्क (आवकारी) दिवस (भारत)।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading