इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..
📝आज दिनांक 👉
📜 22 फरवरी 2022
मंगलवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚
🇮🇳शक सम्वत- 1943
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2078
🇮🇳मास- फाल्गुन
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- षष्ठी-18:37 तक
🗒पश्चात्- सप्तमी
🌠नक्षत्र- स्वाति-15:36 तक
🌠पश्चात्- विशाखा
💫करण- गर-07:20 तक
💫पश्चात्- वणिज
✨योग- वृद्धि-10:50 तक
✨पश्चात्- ध्रुव
🌅सूर्योदय- 06:53
🌄सूर्यास्त- 18:16
🌙चन्द्रोदय- 23:56
🌛चन्द्रराशि- तुला-दिनरात
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 12:12 से 12:57
🤖राहुकाल- 15:25 से 16:50
🎑ऋतु- वसन्त
⏳दिशाशूल- उत्तर
✍विशेष👉
🔅आज मंगलवार को 👉 फाल्गुन बदी षष्ठी 18:37 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , सर्वदोषनाशक रवि योग 15:36 से , त्रिपुष्कर योग 18:35 से सूर्योदय तक , कुमारयोग 15:35 से 18:34 तक , गुरु पश्चिम में अस्त 15:46 पर , शुक्र उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में 22:34 पर , विघ्नकारक भद्रा 18:34 से 29:48 तक , इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें , माता यशोदा जयन्ती ( फाल्गुन कृष्ण षष्ठी ) , भगवान सुपार्श्वनाथ जी ज्ञान कल्याणक ( फाल्गुन कृष्ण षष्ठी ) , राबर्ट बेडन पावेल जयन्ती , श्रीमती कस्तूरबा गाँधी स्मृति दिवस , मौलाना अबुल कलाम अहमद स्मृति दिवस , श्री नरसिम्हा रेड्डी स्मृति दिवस , श्री भगवत दयाल शर्मा स्मृति दिवस व गर्ल स्काउट्स और गर्ल गाइड्स वर्ल्ड थिंकिंग डे (विश्व विचार दिवस)।
🔅कल बुधवार को 👉 फाल्गुन बदी सप्तमी 16:59 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , मासिक कालाष्टमी व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 14:41 से , अमृतसिद्धियोग 14:41 से सूर्योदय तक , राजयोग 14:40 से 16:57 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 14:41 तक , श्रीरामभक्तिन शबरी जयंती ( फाल्गुन कृष्ण सप्तमी ) , श्रीनाथ जी पाटोत्सव ( नाथद्वारा , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी ) , भगवान सुपार्श्वनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी ) , भगवान चन्द्रप्रभु जी ज्ञान – मोक्ष कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी ) , संत श्री गाडगे बाबा जयन्ती (तारीखानुसार ) , बाबा श्री हरदेव सिंह जयन्ती , श्री राजेंद्र नारायण सिंह देव स्मृति दिवस व विश्व शान्ति व समझ दिवस ( रोटरी क्लब )।
🎯आज की वाणी👉
🌹
हस्तौ दानविवर्जितौ श्रुतिपुटौ
सारस्वतद्रोहिणौ
नेत्रे साधुविलोकनेन रहिते
पादौ न तीर्थं गतौ।
अन्यायार्जितवित्तपूर्णमुदरं
गर्वेण तुङ्गं शिरो
रे रे जम्बुक मुञ्च मुञ्च सहसा
निन्द्यं सुनिन्द्यं वपुः।।
भावार्थ:-
हाथ दान विहीन, कान वेदों के विरुद्ध, नेत्रों ने न साधु-संतों के दर्शन किए, न पाँव गए तीर्थगमन में ही, अन्याय से अर्जित अन्न-धन से भरा उदर, अभिमान से शीश ऊँचा अकड़ा हुआ, अरे रे सियार! ऐसे नीच स्वार्थी निंदनीय तन को शीघ्र ही छोड़ दे।
🌹
22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1495 – फ़्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्स, इटली पहुँची।
1724 – स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।
1744 – ट्यूलन की लड़ाई में संयुक्त फ्रेंको-स्पैनिश बेड़े द्वारा ब्रिटिश बेड़े को पराजित किया गया।
1746 – फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।
1775 – यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।
1784 – चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना।
1821 – स्पेन ने फ्लोरिडा राज्य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को बेचा।
1845 – ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को ख़रीदा।
1848 – लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।
1907 – लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1913 – मैक्सिको के क्रान्तिकरी राष्टपति फ़्रैन्सिसको मैडेरो की सेना ने हत्या कर दी। इस घटना में उनके साथ उप-राष्ट्रपति पीनो स्वेरेज़ की भी हत्या हो गयी।
1935 – व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।
1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ़िलिपीन्स में जनजातियों ने बड़ी संख्या में जापानी सैनिकों का सफाया कर दिया।
1964 – घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।
1966 – उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।
Comments are closed.