Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

40

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

 📝आज दिनांक 👉

📜 16 फरवरी 2022
बुधवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1943
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2078
🇮🇳मास- माघ
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- पूर्णिमा-22:28 तक
🗒पश्चात्- प्रतिपदा
🌠नक्षत्र- आश्लेषा-15:14 तक
🌠पश्चात्- मघा
💫करण- विष्टि-10:10 तक
💫पश्चात्- बव.
✨योग- शोभन-20:42 तक
✨पश्चात्- अतिगण्ड
🌅सूर्योदय- 06:59
🌄सूर्यास्त- 18:11
🌙चन्द्रोदय- 17:53
🌛चन्द्रराशि- कर्क-15:14 तक
🌛पश्चात्- सिंह
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- कोई नहीं
🤖राहुकाल- 12:35 से 13:59
🎑ऋतु- शिशिर
⏳दिशाशूल- उत्तर

✍विशेष👉

🔅आज बुधवार को 👉 माघ सुदी पूर्णिमा 22:28 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – व्रतादि की मघा नक्षत्रयुता माघी पूर्णिमा ( परम पुण्यकाल 15:14 से सूर्यास्त तक , तिल दान , तिलपात्र दान ) , श्री सत्यनारायण व्रत , माघ स्नान समाप्त , दांडारोपिणी पूर्णिमा ( स्थानभेद ) , विघ्नकारक भद्रा 10:07 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , गुरु शत. नक्षत्र में 14:46 पर , इष्टि , मासी मागम ( तमिल ) , रत्नत्रय व्रत पूर्ण ( जैन ) , मरुस्थल मेला जैसलमेर ( राज. , पूर्ण ) , मेला वेणेश्वरधाम पूर्ण ( डूंगर ) , माघ मासीय स्नान – दान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त , भक्त रविदास जयन्ती ( माघ शुक्ल पूर्णिमा ) , मां ललिता जयंती ( माघ शुक्ल पूर्णिमा ) , धुंडिराज गोविन्द फालके उपाख्य दादासाहब फालके स्मृति दिवस , महादेव गोविंद रानाडे स्मृति दिवस व दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस (75वां)।
🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन बदी प्रतिपदा 22:43 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष शुरु , गुरु प्रतिपदा (महाराष्ट्र ) , माघ मासीय व्रत का पारण , फाल्गुन मासीय स्नान – दान – व्रत – यम – नियमादि शुरु , शनि धनिष्ठा नक्षत्र में 25:13 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 16:11 तक , षोडशकारण व्रत पूर्ण ( जैन ) , महान क्रान्तिकारी श्री बुधु भगत जयन्ती , श्री कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव जन्म दिवस , श्री वासुदेव बलवंत फडके शहीदी दिवस , श्री कैलाश नाथ काटजू स्मृति दिवस , श्री कर्पूरी ठाकुर स्मृति दिवस व श्री चिमनभाई पटेल स्मृति दिवस।

🎯आज की वाणी👉

🌹
वाक्संयमो हि नृपते!
सुदुष्करमतो मतः ।
अर्थवच्च विचित्रं च
न शक्यं बहु भाषितुम्।।
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-७६
अर्थात्👉
राजन्! वाणी का पूर्ण संयम तो बहुत कठिन माना ही गया है, परंतु विशेष अर्थयुक्त और चमत्कारपूर्ण वाणी भी अधिक नहीं बोली जा सकती (इसलिए अत्यन्त दुष्कर होने पर भी वाणी का संयम करना ही उचित है)।
🌹

16 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1723 – फ्रांस के लुई XV को लोगो से भरी बहुमत प्राप्त हुआ।
1751 – ग्रे की “एलजी लिविंग इन कंट्री चर्च यार्ड” का पहला प्रकाशन किया गया।
1760 – दक्षिण कैरोलिना के किले प्रिंस जॉर्ज में अमेरिकी मूल के बंधकों की मौत हुई।
1769 – कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।
1796 – डच द्वारा ग्रेट ब्रिटेन को सीलोन का नियंत्रण प्रदान किया गया।
1846 – सोबरायन की लड़ाई से भारत में सिख युद्ध का अंत हुआ।
1914 – लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध में शामिल होने और 1917 में क्रान्ति का सामना करने के कारण रुस के कमज़ोर हो जाने के बाद लिथवानिया/ लुथियाना ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
1946 – पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ में सोवियत संघ के प्रतिनिधि ने वीटो अधिकार का प्रयोग किया।
1959 – क्यूबा में क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो क्यूबा के इतिहास में सबसे कम उम्र 32 साल में प्रधानमंत्री बने।
1969 – मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया (पुण्य तिथि 15 फरवरी)।
1982 – काेलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में पहली बार जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
1986 – मेरिओ सोरेस पुर्तग़ाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति निर्वाचित।
1987 – पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
1990 – सैम नुजोमा नामीबिया के पहले राष्ट्रपति निर्वाचित।
1994 – इंडोनेशिया के सुमात्रा में 6.5 तीव्रता के भूकंप के भीषण झटकों से 200 लोगों की मौत।
2001 – अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों का इराक पर हमला।
2003 – विश्व की पहली क्लोन भेंड़ डोली को दया मृत्यु दी गई।
2004 – इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच वार्ता प्रारम्भ।
2005 – पर्यावरण की रक्षा के लिए क्योटो संधि दुनिया के कई प्रमुख देशों के राज़ी होने के सात साल बाद अस्तित्व में आई।
2008 – मध्य प्रदेश शासन द्वारा पार्श्व गायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – टाटा मोटर्स ने सेना के लिए लाइट स्पेशिएस्टि ह्वीकल नाम से एक वाहन उतारा।
2008 – बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ का शुभारम्भ किया।
2008 – पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में मिराज विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
2009- कार्यवाहक वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2009-10 का अंतरिम बजट पेश किया।
2010 – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कैलाश वाजपेयी, मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा तथा अंग्रेज़ी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी समेत 23 लोगों को वर्ष 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2013 – पाकिस्तान के हजारा कस्बे स्थित एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 84 लोग मारे गए और 190 घायल हुए।
2019 – नौ दिन से पाँच प्रतिशत आरक्षण के लिए यातायात मार्ग पर बैठे राजस्थान में गुर्जरों ने आन्दोलन समाप्त किया।
2019 – पुलवामा आतंकी हमले की पूरे विश्व मे हुई निंदा।
2020 – यमन में सउदी नेतृत्व वाले गठबंधन सेना के हवाई हमले में कम से कम 31 लोग मारे गए।
2020 – इराक की राजधानी बगदाद में आज तड़के अमरीकी दूतावास के पास कई रॉकेट हमले हुए मगर इसमें किसी के मारे जाने की खबर नहीं।
2020 – अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2021 – मध्य प्रदेश के सीधी में भयंकर सड़क हादसे में 54 लोगों की मौत हुई। नर्सिंग छात्र-छात्राओं से भरी हुई एक बस नहर में जा गिरी।
2021 – भारत और साइप्रस के विदेश मंत्रियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक की।

16 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1745 – मराठा सामाज्य के चौथे पेशवा थोरले माधवराव का जन्म हुआ।
1822 – राजेन्द्रलाल मित्रा – भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान।
1920 – आई एस जौहर नाम से विख्यात इंदरजीत सिंह जौहर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।
1931 – विश्वनाथ त्रिपाठी – भारतीय हिंदी लेखक, आलोचक, कवि तथा गद्यकार ।
1932 – वी. सी. पाण्डे – अरुणाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के राज्यपाल थे।
1937 – गुलाम मोहम्मद शेख़ – अन्तर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक एवं कला समालोचक।
1945 – एल. गणेशन – तमिलनाडु से भाजपा के वरिष्ठ नेता ।
1978 – वसीम जाफ़र – एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

16 फ़रवरी को हुए निधन👉

1901 – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान और न्यायविद् महादेव गोविन्द रानाडे का निधन हुआ।
1938 – प्रख्यात बंगाली साहित्यकार शरतचंद्र चटोपाध्याय का निधन हुआ।
1944 – हिन्दी सिनेमा के पितामाह दादा साहब फाल्के ( निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक )का नासिक में 74 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1956 – मेघनाथ साहा – गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक।
1966 – भारत के शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता सेनानी साधु वासवानी का निधन हुआ।
2016 – बुतरस घाली – संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव थे।
2020 – Cut + Copy + Paste कमांड के जनक लैरी टेस्लर का निधन हुआ।
2020 – मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व गोलकीपर और म्यूनिख के हीरो, हैरी ग्रेग का 87 वर्ष की आयु में निधन।
2021 – बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का 88 वर्षों की आयु में निधन हुआ।

16 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 भक्त रविदास जयन्ती ( माघ शुक्ल पूर्णिमा )।
🔅 मां ललिता जयंती ( माघ शुक्ल पूर्णिमा ) ।
🔅 मासी मागम ( तमिल )।
🔅 धुंडिराज गोविन्द फालके उपाख्य दादासाहब फालके स्मृति दिवस ।
🔅 श्री महादेव गोविंद रानाडे स्मृति दिवस।
🔅 दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस (75वां)।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading