Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

4

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

 📝आज दिनांक 👉

📜 31 मार्च 2022
बृहस्पतिवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1944
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2078
🇮🇳मास- चैत्र
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- चतुर्दशी-12:24 तक
🗒पश्चात्- अमावस्या
🌠नक्षत्र- पूर्वभाद्रपद-10:31 तक
🌠पश्चात्- उत्तरभाद्रपद
💫करण- शकुन-12:24 तक
💫पश्चात्- चतुष्पाद
✨योग- शुक्ल-11:07 तक
✨पश्चात्- ब्रह्म
🌅सूर्योदय- 06:13
🌄सूर्यास्त- 18:38
🌙चन्द्रोदय- नहीं
🌛चन्द्रराशि- मीन-दिनरात
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 12:00 से 12:50
🤖राहुकाल- 13:58 से 15:32
🎑ऋतु- वसन्त
⏳दिशाशूल- दक्षिण

✍विशेष👉

🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 चैत्र बदी चतुर्दशी 12:24 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , श्राद्धादि की पितृकार्य दर्श अमावस्या (12:24 के बाद पंचांगभेद, सुबह से ही श्रेष्ठ पंचांगभेद व परम्परागत ), सूर्य रेवती नक्षत्र में 19:25 पर , शुक्र कुम्भ राशि में 08:40 पर , मन्वादि , पंचक जारी , श्री केदारनाथ दर्शन , इस पंचांग को डारेक्ट हमसे प्राप्त करने के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें , मेला पृथुदक पिहोवा तीर्थ (हरियाणा , चैत्र बदी चौदस ) , गुरु श्रीअंगद देव जयन्ती (तारीखानुसार) , श्रीमती आनन्दी गोपाल जोशी जयन्ती , श्री राजेंद्र नारायण जयन्ती , श्रीमती शीला दीक्षित जयन्ती , वित्तीय लेखा वर्ष पूर्ण व इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ़ विजिबिलिटी (International Transgender Day of Visibility)।
🔅कल शुक्रवार को 👉 चैत्र बदी अमावस्या 11:56 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान-दानादि की देवकार्य अमावस्या , चान्द्र (राक्षस नाम , आनन्द) सम्वत्सर 2078 विक्रमीय समाप्त , अप्रैल माह प्रारम्भ , आज के दिन गंगा स्नान से सहस्त्र गायों के दान का फल प्राप्त होता है , कल्पादि , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 10:40 से सूर्योदय तक , पंचक जारी , वह्विव्रत , इष्टि , मूल संज्ञक नक्षत्र 10:40 से , बुध रेवती नक्षत्र में 24:53 पर , भगवान श्री अनन्त नाथ जी ज्ञान – मोक्ष कल्याणक ( जैन , चैत्र कृष्ण अमवस्या) , भगवान अरनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( जैन , चैत्र कृष्ण अमवस्या) , वित्तीय वर्ष प्रारम्भ , बैक वार्षिक लेखा बंदी (अवकाश) , पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी जन्म दिवस , श्री अजित लक्ष्मण वाडेकर जन्म दिवस , श्री प्राण कृष्ण पारिजा जयन्ती , उडिसा (उत्कल) स्थापना दिवस , भारतीय रिजर्व बैंक स्थापना दिवस , अप्रैल फूल (मूर्ख) दिवस (पाश्चात्य) व अंधापन रोकथाम सप्ताह’ (Prevention of Blindness Week , 01से 07 अप्रैल )।

🎯आज की वाणी👉

🌹
शुभं वा यदि वा पापं
द्वेष्यं वा यदि वा प्रियम्।
अपृष्टस्तस्य तद् ब्रूयाद्
यस्य नेच्छेत् पराभवम्।।
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-४
अर्थात्👉
मनुष्य को चाहिए कि वह जिसकी पराजय नहीं चाहता, उसको बिना पूछे भी अच्छी अथवा बुरी, कल्याण करने वाली या अनिष्ट करने वाली – जो भी बात हो बता दे।
🌹

31 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1774 – भारत में डाक सेवा शुरू हुई, पहला डाकघर खुला।
1867 – मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1870 – अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया।
1889 – पेरिस का मशहूर एफिल टावर को आधिकारिक रुप से खोला गया।
1917 – अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर में डेनिश वेस्ट इंडीज खरीदा और उसका नाम वर्जिन आइलैंड रखा।
1921 – रॉयल ऑस्‍ट्रेलिया एयरफोर्स की स्थापना हुई। इस पंचांग को डारेक्ट हमसे प्राप्त करने के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1946 – द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूनान में पहली बार मतदान हुआ।
1959 – तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा तिब्बत की राजधानी ल्हासा से 15 दिन की पदयात्रा कर भारत की सीमा में पहुंचे। भारत ने उन्हें राजनीतिक शरण दी।
1964 – मुंबई में अंतिम बार इलेक्ट्रिक ट्राम चली।
1966 – सोवियत रूस ने पहला चंद्रयान लूना10 लांच किया।

शिक्षक समाज हरियाणा टेलीग्राम👇
http://t.me//sikshahsamajharyana

1979 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1983 – कोलंबिया के शहर पोपायन में आए विनाशकारी भूंकप में 5000 लोगों की मौत हुई।
1986 – मेक्सिको विमान 940 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सवार सभी 167 यात्रियों की मौत हो गई।
1990 – पोल टैक्स यानी प्रति व्यक्ति कर के ख़िलाफ़ लंदन में क़रीब 70 हज़ार लोग सड़कों पर उतर आए थे।
1990 – डॉ भीमराव अंबेडकर को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया।
1997 – वासलेव क्लार्क को नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया।
1998 – भारत और चीन इंटर गवर्नमेंटल कांफ़्रेस आन कल्चरल पॉलिसीज के लिए गठित यूनेस्को की मसौदा समिति के सदस्य निर्वाचित।
2000 – 22 वर्ष बाद जापान के उत्तरी धोकाइडु द्वीप में दाते के निकट उसू ज्वालामुखी फिर सक्रिय।
2001 – यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस का धावा।
2001 – अपने ही घर में नजरबंद, यूरोपीय मंत्रियों ने क्योटो संधि को जीवित घोषित किया।
2005 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी।
2007 – विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने छह स्वर्ण हासिल किये।
2008 – कृष्णा सोबती को के.के.बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का ‘व्यास सम्मान’ देने की घोषणा की गई।
2008 – रेवती मेनन को ‘दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान, 2007’ प्रदान किया गया।
2008 – पाक वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।
2011- जनगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी बढ़ कर 121 करोड़ (1 अरब 21 करोड़) हो गई जो दस साल पहले हुई गणना के मुकाबले यह 17.64 फ़ीसदी ज़्यादा है।
2019 – अरब लीग ने सर्वसम्मति से गोलन पहाडि़यों पर ट्रंप का फैसला खारिज किया।
2019 – कश्मीर घाटी में आने-जाने वाला सीआरपीएफ का हर काफिला अब 40 वाहनों से अधिक का नहीं होगा। साथ ही इस अर्धसैनिक बल के काफिले की अगुआई अब एसपी रैंक का अधिकारी ही करेगा।
2020 – कोविड-19 महामारी के मद्देनजर नेपाल में पूर्ण लॉकडाउन के एक दिन बाद हजारों अमरीकियों ने आज देश छोड़ दिया।
2020 – असाधारण जी 20 व्यापार व निवेश मंत्रिस्तरीय वर्चुअल मीट का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया।
2021 – भारत और ताजिकिस्‍तान आर्थिक साझेदारी को और बढाने पर सहमत हुए।
2021 – विश्‍व बैंक ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर बढ़ाकर 10.1 प्रतिशत किया तथा विश्व बैंक ने बांग्लादेश की अनुमानित विकास दर में संशोधन किया।
2021 – भारतीय सेना ने औपचारिक रूप से सैन्य फार्म को बंद कर दिया।
2021 – रफाल लड़ाकू विमानों की चौथी खेप में तीन विमान फ्रांस से भारत पहुंचे।

31 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉

1504 – गुरु अंगद देव, सिक्खों के दूसरे गुरु।
1860 – रमा शंकर व्यास – हिन्दी के उत्कृष्ट लेखकों में से एक।
1865 – आनंदी गोपाल जोशी – भारत की प्रथम महिला डॉक्टर।
1912 – राजेंद्र नारायण सिंह देव – उड़ीसा राज्य के 6वें मुख्यमंत्री रहे थे।
1934 – कमला दास – अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका।
1938 – शीला दीक्षित – भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री।
1941 – पी. जे. कुरियन – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ।
1945 – मीरा कुमार, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञा , पहली महिला लोकसभा अध्यक्षा।
1987 – कोनेरू हंपी, भारतीय ग्रैंडमास्टर शतरंज।

31 मार्च को हुए निधन👉

1727 – महान भौतिकशास्त्री आइजैक न्यूटन का 84 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हुआ।
1930 – श्यामजी कृष्ण वर्मा, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक।
1931 – पूर्णसिंह – भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक।
1972 – भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन।
2002 – मोतुरु उदयन, भारतीय महिला कार्यकर्ता।
2009 – रॉल अलफोन्सिन – अर्जेंटीना के राष्ट्रपति थे।
2020 – गीता रामजी युगांडाई-दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिक और एचआईवी की रोकथाम में शोधकर्ता थीं।

31 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 मेला पृथुदक पिहोवा तीर्थ (हरियाणा , चैत्र बदी चौदस )।
🔅 गुरु श्रीअंगद देव जयन्ती (तारीखानुसार)।
🔅 श्रीमती आनन्दी गोपाल जोशी जयन्ती।
🔅 श्री राजेंद्र नारायण जयन्ती।
🔅 इस पंचांग को डारेक्ट हमसे प्राप्त करने के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
🔅 श्रीमती शीला दीक्षित जयन्ती ।
🔅 वित्तीय लेखा वर्ष पूर्ण।
🔅 इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ़ विजिबिलिटी (International Transgender Day of Visibility)।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading