Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

27

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

 📝आज दिनांक 👉

📜30 मार्च 2022
बुधवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1944
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2078
🇮🇳मास- चैत्र
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- त्रयोदशी – 13:21 तक
🗒पश्चात्- चतुर्दशी
🌠नक्षत्र- शतभिषा- 10:49 तक
🌠पश्चात्- पूर्वभाद्रपद
💫करण- वणिज – 13:21 तक
💫पश्चात्- विष्टि
✨योग- शुभ-13:00 तक
✨पश्चात्- शुक्ल
🌅सूर्योदय- 06:14
🌄सूर्यास्त- 18:37
🌙चन्द्रोदय- 29:48
🌛चन्द्रराशि- कुम्भ-28:33 तक
🌛पश्चात्- मीन
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- कोई नहीं
🤖राहुकाल- 12:26 से 13:58
🎑ऋतु- वसन्त
⏳दिशाशूल- उत्तर

✍विशेष👉

🔅आज बुधवार को 👉 चैत्र बदी त्रयोदशी 13:21 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मधुश्रवा /मधुकृष्ण / रंग त्रयोदशी , मासिक शिवरात्रि व्रत , वारूणी योग 10:49 तक , गँगा वरूणा संगम पर स्नान , विघ्नकारक भद्रा 13:20 से 24:52 तक , पंचक जारी , आदि केशव भगवान का दर्शन – पूजन , दमनोत्सव , इस पंचांग को डारेक्ट हमसे प्राप्त करने के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें , मेला पृथुदक पिहोवा तीर्थ (हरियाणा , चैत्र बदी चौदस से कल श्रेष्ठ), संत श्री तुकाराम जयन्ती (मतभेद) , गुरू श्री हर किशन सिंह पुण्य दिवस (तारीखानुसार) , श्री राज कुमार डोरेन्द्र सिंह स्मृति दिवस , राजस्थान स्थापना दिवस व Manatee Appreciation Day (Last Wednesday in March).
🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 चैत्र बदी चतुर्दशी 12:24 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , श्राद्धादि की पितृकार्य दर्श अमावस्या (12:24 के बाद पंचांगभेद, सुबह से ही श्रेष्ठ पंचांगभेद व परम्परागत ), सूर्य रेवती नक्षत्र में 19:25 पर , शुक्र कुम्भ राशि में 08:40 पर , मन्वादि , पंचक जारी , श्री केदारनाथ दर्शन , मेला पृथुदक पिहोवा तीर्थ (हरियाणा , चैत्र बदी चौदस ) , गुरु श्रीअंगद देव जयन्ती (तारीखानुसार) , श्रीमती आनन्दी गोपाल जोशी जयन्ती , श्रीमती शीला दीक्षित जयन्ती व वित्तीय लेखा वर्ष पूर्ण।

🎯आज की वाणी👉

🌹
यथा मधु समादत्ते
रक्षन् पुष्पाणि षट्पदः।
तद्वदर्थान् मनुष्येभ्य
आदद्यादविहिंसया ।।
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-१७
अर्थात्👉
जैसे भौंरा फूलों की रक्षा करता हुआ ही उनके मधु का ग्रहण करता है, उसी प्रकार राजा भी प्रजाजनों को कष्ट दिये बिना ही उनसे धन ले।
🌹

30 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1814 – नेपोलियन बोनापोर्ट को हराने के बाद ब्रिटेन की सेना ने पेरिस की ओर कूच किया।
1822 – फ्लोरिडा अमेरिकी गणराज्य में शामिल हुआ।
1842 – बेहोशी की दवा के रूप में ईथर का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
1856 – रूस ने पेरिस शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर क्रीमिया युद्ध के समाप्ति की घोषणा की।
1858 – हैमेन एल. लिपमेन ने इरेजर के साथ जुड़ी पेंसिल का पहला पेटेंट रजिस्टर किया।
1867 – अमेरिका ने 72 लाख डॉलर में अलास्का को रूस से खरीदा।
1919 – बेल्जियम की सेना ने जर्मनी के डुसेलडॉफ शहर पर कब्जा किया।
1919 – महात्मा गाँधी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की। इस पंचांग को डारेक्ट हमसे प्राप्त करने के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1945 – सोवियत संघ ने आस्ट्रिया पर आक्रमण किया।
1949 – राजस्थान राज्य का गठन हुआ और जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया।
1950 – मर्रे हिल ने फोटो ट्रांजिस्टर का अविष्कार किया।
1963 – फ्रांस ने अल्जीरिया के इकर क्षेत्र में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

शिक्षक समाज हरियाणा टेलीग्राम👇
http://t.me//sikshahsamajharyana

1981 – अमेरिका के राष्ट्रपति रीगन वॉशिंगटन के एक होटल के पास से गुजर रहे थे, उसी दौरान ताबड़तोड़ छह गोलियां चल गईं। जिसकी आखिरी गोली रीगन की छाती में लगी।
1982 – नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की।
1992 – प्रसिद्ध फिल्मकार सत्यजीत रे को मानद ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
1998 – चीन के उत्तरी हिस्से शिनदोंग में भेंड़ की हड्डी पर उत्कीर्ण 3000 साल पुरानी कुछ शब्दावलियां प्राप्त हुईं।
2003 – पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।
2004 – ताइवान के राष्ट्रपति शेन शुवी बियान राष्ट्रपति पद के लिए भारत के साथ शांति प्रक्रिया से हटने की धमकी दी।
2006 – ईरान पर बर्लिन में बैठक का आयोजन।
2006 – ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधक कानून प्रभाव में आया।
2008 – रिलायंस एनर्जी लिमिटेड को 400 किलोवाट उच्च वोल्टेज विद्युत ट्रांसमिशन के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये के ठेके मिले।
2008 – इस्रायल में चेतावनी के साथ अरब लीग सम्मेलन सम्पन्न।
2010 – 15 साल पहले पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को मानव बम से उड़ाने के मामले में सह आरोपी आतंकी परमजीत सिंह भ्योरा को बुड़ैल जेल में विशेष कोर्ट में स्पेशल जज रवि कुमार सोंधी ने आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
2012 – मंदी में फंसे स्पेन के बजट में 27 अरब यूरो की कटौती की गई।
2019 – बारामूला में आतंकियों ने एक नागरिक को गोली मारी , सीआरपीएफ चौकी पर हमला किया तथा नियंत्रण रेखा से सटे कृष्णा घाटी और मनकोट सेक्टर में गोलाबारी की।
2019 – अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का समर शेड्यूल जारी हुआ , 8 नई फ्लाइट्स हुई शामिल।
2020 – भारतीय रिज़र्व बैंक 10 सरकारी बैंकों का समेकन 4 बड़े बैंकों में करेगा की घोषणा हुई , यह 1 अप्रैल, 2020 से लागू होगा।
2020 – अमेरिका ने ईरान पर लगाए गए चार परमाणु प्रतिबंधों को रीन्यू किया। ईरान पर परमाणु कार्यक्रम के निर्माण को रोकने के लिए यह प्रतिबंध लगाए गए थे।
2021 – डॉक्टर एस जयशंकर ताजिकिस्तान के दुशाम्बे में नौवें हार्ट ऑफ एशिया- इस्तांबुल प्रोसेस मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लिया।
2021 – अफ़ग़ान शांति वार्ता: भारत, पाकिस्तान, ईरान की मौजूदगी में बातचीत शुरू हुई।
2021 – फ्रांसीसी नौसैनिक जहाज टोनरे (उभयचर युद्धपोत) और सरकोफ (फ्रिगेट क्लास शिप) दो दिन की सद्भावना यात्रा पर कोचीन पोर्ट ट्रस्ट पहुंचे।

30 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉

1853 – विन्सेंट वैन गो – नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक थे।
1899 – सीरिल रैडक्लिफ़ – एक ब्रिटिश वकील थे जिन्होंने भारत-पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार की थी।
1908 – फिल्म अभिनेत्री देविका रानी का विशाखापत्तनम में जन्म।
1997 – यशस्विनी सिंह देसवाल – ओलंपिक एथलीट (एक भारतीय शूटर)।

30 मार्च को हुए निधन👉

1664 – गुरु हर किशन सिंह – सिक्खों के आठवें गुरु।
2002 – आनंद बख्शी, भारतीय गीतकार।
2005 – मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओ वी विजयन का निधन।
2006 – हिन्दी गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार व पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का निधन।
2018 – राज कुमार डोरेन्द्र सिंह – मणिपुर के भूतपूर्व पाँचवें मुख्यमंत्री थे।

30 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 मेला पृथुदक पिहोवा तीर्थ (हरियाणा , चैत्र बदी चौदस से कल श्रेष्ठ)।
🔅 संत श्री तुकाराम जयन्ती (मतभेद)।
🔅 गुरू श्री हर किशन सिंह पुण्य दिवस (तारीखानुसार)।
🔅 श्री राज कुमार डोरेन्द्र सिंह स्मृति दिवस।
🔅 इस पंचांग को डारेक्ट हमसे प्राप्त करने के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
🔅 राजस्थान स्थापना दिवस।
🔅 Manatee Appreciation Day (Last Wednesday in March).

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading