Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

23

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

 📝आज दिनांक 👉

📜 28 मार्च 2022
सोमवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1944
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2078
🇮🇳मास- चैत्र
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- एकादशी- 16:17 तक
🗒पश्चात्- द्वादशी
🌠नक्षत्र- श्रवण-12:25 तक
🌠पश्चात्- धनिष्ठा
💫करण- बालव-16:17 तक
💫पश्चात्- कौलव
✨योग- सिद्ध-17:38 तक
✨पश्चात्- साध्य
🌅सूर्योदय- 06:16
🌄सूर्यास्त- 18:36
🌙चन्द्रोदय- 28:37
🌛चन्द्रराशि- मकर-23:55 तक
🌛पश्चात्- कुम्भ
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 12:01 से 12:51
🤖राहुकाल- 07:49 से 09:21
🎑ऋतु- वसन्त
⏳दिशाशूल- पूर्व

✍विशेष👉

🔅आज सोमवार को 👉 चैत्र बदी एकादशी 16:17 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पापमोचिनी एकादशी व्रत ( सभी के लिए ) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 12:24 तक , पंचक प्रारम्भ 23:55 से , इस पंचांग को डारेक्ट हमसे प्राप्त करने के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें , वैष्णव माँ कर्मा देवी जयन्ती (साहू समाज ) , श्री गोरखप्रसाद गणितज्ञ जयन्ती , चौ. बंसीलाल स्मृति दिवस व राष्ट्रीय नौवहन दिवस।
🔅कल मंगलवार को👉 चैत्र बदी द्वादशी 14:40 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , भौम प्रदोष व्रत, मधुश्रवा त्रयोदशी , पंचक जारी , वारूणी योग 14:39 से , वारुणी पर्व , मंगल धनिष्ठा नक्षत्र में 19:19 पर , द्विपुष्कर योग सूर्योदय से 11:28 तक , मेला केलादेवी प्रारम्भ ( करौली ) , बुढ़वा मंगल पर्व , माँ हिंगलाज जयन्ती (चैत्र कृष्ण द्वादशी , कुछ पंचांग मे चतुर्दशी का भी वर्णन ) , लेखक श्री भवानी प्रसाद मिश्र जयन्ती व साहित्यकार श्री सियारामशरण गुप्त स्मृति दिवस।

🎯आज की वाणी👉

🌹
कृत्यानि पूर्वं परिसङ्ख्याय सर्वा-
ण्यायव्ययावनुरूपां च वृत्तिम्।
सङ्गृह्णीयादनुरूपान्सहायान्
सहायसाध्यानि हि दुष्कराणि ॥
★ (विदुरनीतिः)
भावार्थ👉
पहले सभी कार्यों की सूची आय और व्यय के अनुसार बना लेनी चाहिए। तत्पचात् उसके अनुसार वेतन निर्धारित करके सहायक कर्मचारियों को नियुक्त करना चाहिए।सहायकों के सहयोग से कठिन कार्य भी सिद्ध हो जाते हैं।
🌹

28 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1561 – अकबर ने मालवा की राजधानी सांरगपुर पर हमला कर बाजबहादुर को हरा दिया था।
1795 – पोलैंड का विभाजन हुआ।
1809 – मेडलिन युद्ध में फ्रांस के हाथों स्पेन की हार हुई।
1854 – ब्रिटेन और फ्रांस ने रूस के खिलाफ क्रीमिया युद्ध की घोषणा की।
1914 – जापानी जहाज ‘कामागाटामारु हांगकांग से 372 युवकों को लेकर कनाडा के वेंकूवर के लिए रवाना हुआ। इनमें अधिकतर सिख युवक थे।
1917 – प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाओं की सेना सहायक कोर की स्थापना हुई।
1922 – अमेरिकी आविष्कारक ब्रेडली ए. फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया।
1930 – तुर्की के बहुत से शहरों का नाम बदला गया। इसी दिन से राजधानी ‘अंगोरा’ को ‘अंकारा’ और ‘कॉन्सटानिनोपल’ का नाम बदल कर ‘इंस्तांबुल’ कर दिया गया।
1939 – जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने पोलैंड के साथ एक दूसरे पर आक्रमण नहीं करने संबंधी पांच साल पुराने समझौते को तोड़ा।
1939 – स्पेन में गृहयुद्ध समाप्त हुआ। इस पंचांग को डारेक्ट हमसे प्राप्त करने के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1941 – नजरबंदी में रह रहे नेताजी सुभाषचंद्र बोस कलकत्ता से भागकर बर्लिन पहुंचे।
1959 – चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया।
1962 – सीरिया में सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति नाजिम अल-कुद्सी देश छोड़कर भागे।
1965 – डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग ने काले अमेरिकियों के अधिकारों के लिए एलाबामा की राजधानी मॉटगुमरी में 25 हजार लोगों के साथ मार्च निकाला।

शिक्षक समाज हरियाणा टेलीग्राम👇
http://t.me//sikshahsamajharyana

1972 – तत्कालीन सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया।
1981 – थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में इंडोनेशियाई आतंकवादियों ने एक विमान का अपहरण कर लिया।
1982 – अल सल्वाडोर में संविधान सभा चुनने के लिए पहली बार स्वतंत्र चुनाव हुए।
1999 – विनस विलियम्स ने बहन सेरेने को हराकर लिप्टन कप जीता। 115 साल में यह पहला मौका आया।
2000 – वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।
2005 – इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही।
2006 – अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
2007 – अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की।
2008 – केन्द्र सरकार ने चालीस उत्पादों के निर्यात से रियासतें समाप्त करने की घोषणा की।
2011- देश में बाघों की संख्या बढ़ी। वर्ष 2006 में इनकी संख्या 1411 थी जो 21 फ़ीसदी बढ़कर 1706 हो गई है।
2013 – इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ। दुनियाभर में इंटरनेट की रफ्तार धीमी।
2015- साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
2019 – अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को मिला ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का बोडले मैडल (27 मार्च भी हो सकती है तारीख )।
2019 – बांग्लादेश: ढाका में 22 मंजिला इमारत में लगी आग, 25 लोगों की मौत, 70 घायल।
2019 – अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के शोधकर्ताओं / वैज्ञानिकों ने शरीर से बिजली बनाने की तकनीक खोजी।
2020 – केंद्र ने कोविड – 19 महामारी से निपटने के लिए एक विशेष राष्‍ट्रीय कोष पी.एम. केयर्स बनाया। प्रधानमंत्री ने लोगों से इसमें योगदान देने की अपील की, अभिनेता अक्षय कुमार ने 25000000₹ देकर मिशाल पेश की ।
2020 – “अर्थ ऑवर” सायंकाल को 8:30 से 9:30 बजे के बीच मनाया गया आमतौर पर मार्च के अन्तिम शनिवार को मनाते हैं।
2021 – भारत और अमरीकी नौसेनाओं के बीच दो दिन का पासेक्स अभ्‍यास बंगाल की खाड़ी में शुरू हुआ।
2021 – पीएम मोदी के दौरे के खिलाफ इस्लामिक गुटों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।
2021 – भारत ने 6 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीकों के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

28 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉

1868 – प्रसिद्ध रूसी साहित्यकार मैक्सिम गोर्की का जन्म हुआ।
1896 – गोरख प्रसाद – गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक थे।
1965 – बिश्वेश्वर टुडू – राज्य मंत्री भारत , (जनजातीय मामलों के मंत्रालय , जल शक्ति मंत्रालय)।
1972 – एबिय जे जोस, भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता।
1982 – सोनिया अग्रवाल, भारतीय अभिनेत्री।

28 मार्च को हुए निधन👉

1552 – गुरु अंगद देव, सिक्खों के दूसरे गुरु (29 मार्च का भी वर्णन इसलिए कन्फर्म नहीं)।
1941 – कावासजी जमशेदजी पेटिगारा, भारतीय पुलिस आयुक्त।
1959 – काला वेंकटराव, दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्त्ता थे।
1961 – छत्ता सिंह – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय थल सेना की 9वीं भोपाल इनफैंट्री में सिपाही थे।
1969 – सं.रा. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन।
1995 – हरी देव जोशी – राजस्थान के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे।
2002 – एफ़. एन. सूजा – जाने-माने भारतीय चित्रकार थे।
2006 – वेथाथिरी महर्षि, भारतीय दार्शनिक।
2006 – बंसीलाल – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी।
2008 – आस्कर विजेता व पटकथा लेखक ऐबीमैन का निधन।
2012 – पीएस अप्पू- एक भारतीय सिविल सेवक थे जो लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निर्देशक पद से सेवानिवृत्त हुए।

28 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 गुरु अंगद देव ज्योति ज्योत / स्मृति दिवस ( तारीखानुसार – कन्फर्म नहीं)।
🔅 श्री गोरखप्रसाद गणितज्ञ जयन्ती ।
🔅 इस पंचांग को डारेक्ट हमसे प्राप्त करने के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
🔅 चौ. बंसीलाल स्मृति दिवस।
🔅 श्री हरी देव जोशी स्मृति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय नौवहन दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading